Tuesday, August 4, 2026

कैंसर मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर! रेडिएशन की अनुमति रोकने का आरोप, अस्पताल के चक्कर काट रहा परिवार

Must Read

राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 स्थित ईएसआई अस्पताल से कैंसर मरीज के इलाज को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। दिल्ली निवासी राकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके परिजन संतोष कुमार (48 वर्ष), जो पिछले लगभग 10 महीनों से कैंसर का इलाज करा रहे हैं, उन्हें आवश्यक रेडिएशन उपचार के लिए अनुमति देने में अस्पताल प्रशासन लगातार टालमटोल कर रहा है। परिवार का कहना है कि इस कारण मरीज और उसके परिजन मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

राकेश कुमार के अनुसार, संतोष कुमार का इलाज पिछले करीब दस महीनों से ईएसआई अस्पताल, रोहिणी सेक्टर-16 में चल रहा है। उन्होंने बताया कि पहले अस्पताल प्रशासन द्वारा रेडिएशन उपचार के लिए अनुमति प्रदान की गई थी, लेकिन बाद में मरीज की तबीयत अधिक बिगड़ने पर चिकित्सकों ने बेड रेस्ट की सलाह दी। अब जब दोबारा उपचार की आवश्यकता पड़ रही है, तो परिवार का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन आवश्यक अनुमति जारी नहीं कर रहा और उन्हें लगातार एक विभाग से दूसरे विभाग भेजा जा रहा है।

परिजनों का कहना है कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में समय पर उपचार मिलना सबसे अधिक जरूरी होता है, लेकिन अनुमति प्रक्रिया में देरी के कारण मरीज का इलाज प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा, जिससे पूरे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

राकेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मरीज की चिकित्सीय स्थिति को देखते हुए तत्काल आवश्यक अनुमति प्रदान की जाए, ताकि रेडिएशन सहित अन्य जरूरी उपचार बिना किसी बाधा के शुरू हो सके। उन्होंने यह भी मांग की कि यदि किसी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही हुई है तो उसकी जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि अस्पताल का पक्ष प्राप्त होता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित जांच और आधिकारिक तथ्यों के सामने आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

बीच-बचाव करना पड़ा भारी, विवाद शांत कराने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला, कार्रवाई नहीं होने का आरोप

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे एक युवक...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img