Saturday, August 8, 2026

यशस्वी जायसवाल का नहीं खुला खाता, टेस्ट सीरीज से पहले खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

Must Read

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की श्रीलंका दौरे पर शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच की पहली पारी में वह बिना कोई रन बनाए ही आउट हो गए।

श्रीलंका और भारत के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है। कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच में जायसवाल अपना खाता भी नहीं खोल पाए और 2 गेंदों में डक पर आउट हुए। वो एक बार फिर बाएं हाथ के गेंदबाज के खिलाफ आउट हुए हैं और यह पिछले कुछ समय से उनकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो रही है।

रेड बॉल क्रिकेट जायसवाल का हालिया प्रदर्शन रहा है खराब
रेड बॉल क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल के हालिया आंकड़े उनके खराब फॉर्म की कहानी बयां करते हैं। पिछली 5 टेस्ट पारियों में वे केवल एक ही अर्धशतक बना पाए हैं। अगर इसमें श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ अभ्यास मैच की पारी भी जोड़ दी जाए, तो वे पिछली 6 पारियों में दो बार डक पर आउट हुए हैं। उनकी इन 6 पारियों पर नजर डालें तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार पारियों में 0, 12, 13 और 58 का स्कोर बनाया। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में उन्होंने 24 रन जोड़े। हाल ही में श्रीलंका XI के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में केवल 2 गेंदों का सामना करके शून्य पर पवेलियन लौट गए।

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में जायसवाल नहीं खेल पाए थे बड़ी पारी
श्रीलंका सीरीज में यशस्वी जायसवाल पर केएल राहुल के साथ मिलकर भारतीय टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले एकमात्र टेस्ट मैच में जायसवाल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे और केवल 24 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बावजूद, साल 2025 में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा था, जहां उन्होंने 10 मैचों की 19 पारियों में 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए कुल 745 रन बनाए थे। श्रीलंका सीरीज में भी जायसवाल बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

केएल राहुल कर रहे हैं वॉर्म-अप मैच में कप्तानी
वॉर्म-अप मैच की बात करें तो पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका XI की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 363 रन बना लिए थे। इसके बाद दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले श्रीलंका ने अपनी पारी घोषित कर दी। जायसवाल के सस्ते में आउट होने के बाद स्टैंड इन कप्तान केएल राहुल और देवदत्त पडिकक्ल ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 50 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है। बता दें कि चोटिल होने की वजह से शुभमन गिल इस मैच में कप्तानी नहीं कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

वेज थाली 4% और नॉन-वेज थाली 9% हुई महंगी- प्याज, तेल, गैस कीमतों ने बढ़ाई लागत

नॉन-वेज थाली के मामले में प्याज और गैस की महंगाई के साथ ब्रॉयलर चिकन की कीमतों में 14 प्रतिशत...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img