Saturday, August 8, 2026

बंद फ्लैट से मरी हुई मां का कंकाल हुआ बरामद, कलियुगी बेटी ने बताया-क्यों नहीं किया फोन?

Must Read

बेंगलुरु के एक बंद फ्लैट से महिला का शव कंकाल के रूप में बरामद हुआ है। पुलिस का मानना है कि महिला की मौत एक साल पहले हो चुकी होगी। उसकी शादीशुदा बेटी ने जो बताया वो हैरान करने वाला है।

बेंगलुरु के बागलगुंटे इलाके में एक डुप्लेक्स घर के अंदर से 52 साल की एक महिला का शव बरामद किया है, जो कंकाल में बदल चुका है। महिला की पहचान 52 साल की दाक्षायिनी के तौर पर हुई है। पुलिस को शक है कि दाक्षायिनी की मौत करीब एक साल पहले हो गई थी और उसका शव अब तक घर के अंदर ऐसे ही पड़े पड़े कंकाल में बदल गया और इसका पता किसी को नहीं चल सका। यह घटना बागलगुंटे के हवानूर लेआउट इलाके की है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है कि घर के अंदर महिला का शव एक साल से पड़ा था लेकिन उसकी सुध किसी ने नहीं ली।

बेटी ने बताई हैरान करने वाली बात

मृतक महिला दाक्षायिनी की एक बेटी भी है, पुलिस जांच में पता चला है कि उसकी बेटी और दामाद पिछले एक साल में एक बार भी दाक्षायिनी से मिलने नहीं आये थे। बेटी ने जो पुलिस को बताया वह चौंकाने वाली बात है। बेटी ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि साल भर पहले कुछ मनमुटाव की वजह से उसकी मां से बातचीत बंद थी और उसने अपनी मां को फोन नहीं किया था। बेटी ने बताया कि गुस्से में मां ने अपना मोबाइल नम्बर भी बदल दिया था। इसके बाद उसने मां की कोई खबर नहीं ली और उसकी एक बार भी अपनी मां से बात नहीं हुई।

पति और बेटे की मौत के बाद डिप्रेशन में थी महिला
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दाक्षायिनी अकेले रहती थीं और पति व बेटे की मौत के बाद डिप्रेशन से जूझ रही थीं। उनके पति उमेश की मौत करीब 10 साल पहले हुई थी, जबकि बाद में उनके बेटे की कैंसर से मौत हो गई।पुलिस को शक है कि महिला की मौत लगभग एक साल पहले हुई होगी। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि पास पड़ोस के लोगों को इसकी भनक कैसे नहीं लगी। घर अंदर से बंद था और दाक्षायिनी का शव कमरे में ही पड़े पड़े कंकाल बन चुका था। बगलगुंटे पुलिस ने दाक्षायिनी के घर के हर कमरे की जांच-पड़ताल की और मौत की सही वजह और हालात का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

डॉक्टर की सलाह पर शराब? टीचर ने माना- बोतल स्कूल ले आता हूं, नशे में गिर जाता हूं; बच्चे बोले- हम पर उल्टी कर...

मध्य प्रदेश के सिहावल जनपद से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां शिक्षा के मंदिर स्कूल में...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img