Wednesday, August 12, 2026

टीम कर रही थी 206 रनों का पीछा, 8 रन पर गिरे 3 विकेट, फिर आया आंद्रे रसेल का तूफान

Must Read

वेस्टइंडीज की टी20 लीग कैरेबियन प्रीमियर लीग का फिर से आगाज हो चुका है। इस बीच आंद्रे रसेल ने जबरदस्त और विस्फोटक पारी खेली है। हालांकि वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक आंद्रे रसेल ने फिर से एक बार धमाकेदार पारी खेली है। सीपीएल यानी कैरेबियन प्रीमियर लीग में जब उनकी टीम 206 रनों का पीछा कर रही थी, तब जवाब में टीम के तीन विकेट केवल आठ ही रन पर गिर गए। इसके बाद आंद्रे रसेल की तूफानी पारी आई, लेकिन वे आखिर में चूक गए और अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए। रसेल का ये जाना पहचाना रूप काफी वक्त के बाद दिखाई दिया है।
सीपीएल में खेला गया जमैका किंग्समेन और बारबाडोस ट्राइडेंट्स के बीच मुकाबला
कैरेबियन प्रीमियर लीग का आगाज हो चुका है। इस बीच जमैका किंग्समेन और बारबाडोस ट्राइडेंट्स की टीमें आमने सामने आईं। पहले बल्लेबाजी करते हुए बारबाडोस ट्राइडेंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में तीन ​विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग ने 51 बॉल पर 73 रनों की जबरदस्त पारी खेली। क्विंटन डिकॉक ने केवल 25 बॉल पर 42 रन ठोक दिए। आखिर के ओवर्स में आए शेफरेन रदरफोर्ड ने धमाकेदार अंदाज में केवल 28 ​बॉल पर नाबाद 50 रन बना दिए।

केवल आठ रन पर गिर ​गए जमैका किंग्समेन के तीन विकेट
इसके बाद जब जमैका किंग्समेन की टीम रनों का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी तो टीम की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज रीजा हैंड्रिक्स केवल दो ही रन बना सके। दूसरे ओपनर श्यान जहांगीर शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। किर्क मैकेंजी भी अपना खाता नहीं खोल पाए। यानी केवल आठ रन के स्कोर पर टीम के तीन विकेट निकल गए थे। इसके बाद टीम संकट में फंसी नजर आ रही थी। इस बीच रॉवमैन पॉवेल ने 24 बॉल पर 38 रन बनाने के बाद टीम को पटरी पर लाने का प्रयास किया। लेकिन असली खेल तब शुरू हुआ, जब रसेल मैदान में उतरे।

रसेल ने 38 बॉल पर बना दिए 68 रन, जीत दिलाने से पहले ही हो गए आउट
आंद्रे रसेल सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने 38 बॉल पर ताबड़तोड़ अंदाज में 68 रन बना दिए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 9 छक्के लगा दिए। पारी का 19वां ओवर जब समाप्त हुआ, तब तक टीम ने 7 विकेट पर 192 रन बना लिए थे। रसेल 62 रन बनाकर नाबाद थे। आखिरी ओवर रेमन सिमंड्स लेकर आए, इसी ओवर की चौथी बॉल पर रसेल आउट हो गए और अपनी टीम को जीत के नजदीक ले जाकर चूक गए। जमैका किंग्समेन की टीम केवल पांच रन से मैच हार गई। हालांकि रसेल ने जरूर ये बता दिया कि वे इस वक्त फॉर्म में आ चुके हैं और आने वाले दिनों में उनकी कुछ और तूफानी पारियां देखने के लिए मिलेंगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह, रील के जमाने का जिक्र किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को बड़ी सलाह देते हुए शॉर्ट कट से दूर रहने की सलाह दी है।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img