Sunday, September 20, 2026

भारत बनाम बांग्लादेश एशियन गेम्स सेमीफाइनल टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देखें, मेडल के और करीब पहुंचेगी टीम इंडिया

Must Read

भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी। ये मैच 20 सितंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले को टीवी और मोबाइल पर लाइव देखने का तरीका अभी से जान लीजिए।
एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का अहम मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान को हराकर सेमीफाइनल में अपनी सीट पहले ही बुक कर ली है। अब उसका मैच बांग्लादेश से होगा। सेमीफाइनल मैच 20 सितंबर को होगा, इसे जीतने वाली टीम फाइनल में चली जाएगी। ये मैच आप अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख सकते हैं, ये जान लीजिए। साथ ही समय भी नोट कर लीजिए। ऐसा ना हो कि आपका मैच छूट जाए।
20 सितंबर को सुबह साढ़े दस बजे से खेला जाएगा भारत बनाम बांग्लादेश एशियन गेम्स सेमीफाइनल मैच
भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स सेमीफाइनल में आमने सामने होंगी। ये मैच 20 सितंबर को होना है। मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह साढ़े दस बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी दस बजे टॉस होगा। मैच अब पूरे ओवर तक चला तो करीब एक बजे तक खत्म हो जाएगा। भारतीय महिला टीम इस बार भी मेडल ही नहीं, बल्कि गोल्ड मेडल की दावेदार मानी जा रही है। भारत बनाम बांग्लादेश मैच में जो टीम जीतेगी, उसका मेडल भी पक्का हो जाएगा। टीम इंडिया अभी हाल ही में एशिया कप जीतकर आई है, इसलिए उसके हौसले बुलंद हैं।

भारत बनाम बांग्लादेश एशियन गेम्स सेमीफाइनल मैच सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव पर देख सकते हैं लाइव
सेमीफाइनल मैच को आप टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें, ये जान लीजिए। एशियन गेम्स के सभी मैचों के मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। यानी भारत बनाम बांग्लादेश एशियन गेम्स सेमीफाइनल मैच आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसे देख सकते हैं। वहीं अगर आप मोबाइल, स्मार्ट टीवी और लैपटॉप पर अगर मैच को देखना चाहते हैं तो उसके लिए सोनी लिव एप पर जा सकते हैं। इसलिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी। यही सबसे आसान तरीका है।

20 सितंबर को सुबह साढ़े पांच बजे से पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच भी होगा सेमीफाइनल
दूसरे सेमीफाइनल में 20 सितंबर को ही पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने सामने होंगी। ये मैच भारतीय समय अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू होगा। अगर आप इस मैच को भी सुबह सुबह देखना चाहते हैं तो ये भी सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव एप पर लाइव देख सकते हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम भी फाइनल में जाएगी। फाइनल मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा।

भारतीय महिला टीम का पूरा स्क्वॉड: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।

बांग्लादेश की महिला टीम का पूरा स्क्वॉड: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभना मोस्टरी, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोरना अख्तर, शर्मिन अख्तर, फहीमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर, रितु मोनी, सरमिन सुल्ताना, शंजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिसना।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

दो लाख रुपये लेकर युवक के लापता होने का आरोप, मोबाइल बंद और कमरा भी खाली मिला

अल्मोड़ा उत्तराखंड से एक युवक के कथित तौर पर दो लाख रुपये लेकर अचानक लापता होने का मामला सामने...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img