Wednesday, September 30, 2026

7 वर्षीय यश शर्मा 21 अप्रैल से लापता, महीनों बाद भी नहीं मिला सुराग; परिवार की तलाश जारी

Must Read

नई दिल्ली। शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र से 7 वर्षीय बच्चे यश शर्मा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार यश शर्मा 21 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे घर के पास मोहल्ले में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। करीब आधे घंटे बाद जब उसकी मां निशा ने उसे तलाश किया तो वह आसपास कहीं नहीं मिला। परिवार ने मोहल्ले के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। कई महीने बीत जाने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

परिजनों के मुताबिक यश शर्मा, पिता सुनील शर्मा, मकान नंबर बी-209, बी-ब्लॉक, झुग्गी, राधा चौक के पास, शाहबाद डेरी, दिल्ली-110042 का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 7 वर्ष बताई गई है। परिवार का कहना है कि वह 21 अप्रैल की रात घर के सामने अन्य दो बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह वहां से चला गया और इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचा।

बच्चे की तलाश के लिए परिजनों ने पहले आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां जानकारी की। परिवार का कहना है कि एक-दो दिन तक इधर-उधर तलाश करने के बाद पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में भी परिवार को इंतजार करना पड़ा। पुलिस दस्तावेज के अनुसार बाद में इस मामले में शाहबाद डेरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक विक्रम सिंह को दी गई।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार घटना 21 अप्रैल 2026 को रात करीब 9 बजे बी-209 झुग्गी, राधा चौक के पास शाहबाद डेरी क्षेत्र में हुई। मामले में मुकदमा संख्या 229/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दस्तावेज जांच अधिकारी को सौंपे जाने की कार्रवाई दर्ज है।

परिजनों ने बताया कि यश की लंबाई करीब 3 फीट 6 इंच है और शरीर पतला है। रंग गेहुआं, बाल काले और मध्यम लंबाई के तथा आंखें काली हैं। लापता होने के समय उसने टी-शर्ट और हाफ पैंट पहन रखी थी। परिवार के अनुसार वह तुतलाकर बोलता है, पढ़ नहीं सकता और उसे अपना पता तथा मोबाइल नंबर याद नहीं है, हालांकि वह बातचीत कर लेता है।

यश के लंबे समय से घर नहीं लौटने के कारण परिवार बेहद परेशान है। परिजन लगातार बच्चे की तलाश में जुटे हैं और लोगों से भी मदद की अपील कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को यश शर्मा कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो बिना देरी किए परिवार को सूचित करें या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।

परिवार ने लोगों से अपील की है कि बच्चे की जानकारी मिलने पर निशा के मोबाइल नंबर 9310249003 या 8448375093 पर तत्काल संपर्क किया जाए। परिजनों को उम्मीद है कि लोगों की मदद और पुलिस की तलाश से यश शर्मा जल्द अपने परिवार तक पहुंच सकेगा

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

70 साल से बसे परिवारों पर उजड़ने का संकट, झोपड़ियां हटाने की बात से मचा हड़कंप, बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर चिंता

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले के दस्क्रोई तालुका अंतर्गत असलाली गांव में नेशनल हाईवे-8 पर नए पुल के पास...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img