Wednesday, September 30, 2026

नेटफ्लिक्स ने किया लॉक अप सीजन 2 का ऐलान, जेलर बन फराह खान-रितेश देशमुख की होगी वापसी

Must Read

लॉक अप: सच या सजा’ के सीजन 2 की घोषणा हो गई है। नेटफ्लिक्स के इस शो को एक बार फिर से फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट करते नजर आएंगे।
FICCI फ्रेम्स 2026 में नेटफ्लिक्स पर ‘लॉक अप: सच या सजा’ के एक और सीजन के आने की घोषणा की गई। इस इवेंट में शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख भी मौजूद थे। फराह ने इस रियलिटी शो को होस्ट करने के अपने अनुभव के बारे में बात की और बताया कि कैसे इसके मजेदार फॉर्मेट ने कंटेस्टेंट्स को अपनी पर्सनल जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने का मौका दिया। वहीं ‘लॉक अप’ की क्रिएटर एकता कपूर ने बताया कि नेटफ्लिक्स पर शो का पहला सीजन मेकर्स की उम्मीदों से कहीं ज्यादा सफल रहा और उन्होंने आने वाले लॉक अप सीजन 2 में बिल्कुल नई कहानियों, नए लोगों और सरप्राइज का वादा किया।
लॉक अप के दूसरे सीजन का ऐलान
‘लॉक अप: सच या सजा’ का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर आने वाला है। बालाजी टेलीफिल्म्स की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और लॉक अप की क्रिएटर एकता कपूर ने कहा कि पहले सीजन को उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिला और उन्होंने यह भी बताया कि दर्शक आने वाले सीजन से क्या उम्मीद कर सकते हैं। एकता ने कहा, नेटफ्लिक्स पर लॉक अप: सच या सजा को हमारी उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता मिली। शो की बातचीत, कंटेस्टेंट्स और उनके यादगार पल फिनाले के बाद भी दर्शकों के जहन में बने रहे।’ होस्ट रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए, बताया कि ‘लॉक अप: सच या सजा 2’ जल्द ही आने वाला है।
फराह-रितेश की जोड़ी फिर करेगी होस्टिंग
एकता कपूर ने यह भी बताया कि फराह खान और रितेश देशमुख ‘लॉक अप: सच या सजा’ सीजन 2 के होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे और शो की दमदार जेलर जोड़ी बने रहेंगे। फराह खान और रितेश देशमुख FICCI फ्रेम्स 2026 में मौजूद थे, जहां ‘लॉक अप: सच या सजा’ की वापसी का ऐलान किया गया। ग्रैंड फिनाले में श्रेया कालरा ने ट्रॉफी जीती और उन्हें 1 करोड़ रुपये का नकद इनाम मिला। वहीं शिवांगी जोशी रनर-अप रहीं।

लॉक अप 2 में नए कैदी करेंगे हंगामा
नए कैदियों, नए टास्क और नए राज के साथ शो का नया सीजन जल्द ही शुरू होगा। हालांकि, मेकर्स ने रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि ‘लॉक अप: सच या सजा सीजन 2’ जल्द ही आएगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

युद्ध खत्म करने के प्रस्ताव पर ईरान को मिला अमेरिका का जवाब, अब क्या होगा अगला कदम?

ईरान ने बताया कि युद्ध खत्म करने के उसके प्रस्ताव पर अमेरिका का आधिकारिक जवाब मिल गया है। ईरान...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img