Friday, November 13, 2026

‘रामायण’ के भरत से है रणबीर कपूर का पुराना रिश्ता, एक ही स्कूल में हुई पढ़ाई, साथ खेलते थे क्रिकेट

Must Read

रामायण’ में भरत बने आदिनाथ कोठारे ने खुलासा किया कि रणबीर कपूर उनके स्कूल सीनियर थे। दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते थे और बचपन में साथ क्रिकेट खेला करते थे।
रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अभिनेता आदिनाथ कोठारे उनके छोटे भाई भरत के किरदार में नजर आ रहे हैं। पर्दे पर राम और भरत का रिश्ता निभाने वाले इन दोनों कलाकारों के बीच असल जिंदगी में भी एक पुराना कनेक्शन है। दरअसल, रणबीर और आदिनाथ बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और मुंबई में एक ही बिल्डिंग में रहते थे। इतना ही नहीं, स्कूल के दिनों में दोनों साथ क्रिकेट भी खेला करते थे। हाल ही में आदिनाथ ने एक इंटरव्यू में रणबीर के साथ अपने बचपन की कुछ दिलचस्प यादें साझा की हैं। बात करें फिल्म की कमाई की तो 1000 करोड़ पार पहुंच गई है।
स्कूल में रणबीर कपूर से जूनियर थे आदिनाथ
आदिनाथ कोठारे ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि रणबीर कपूर उनके स्कूल में सीनियर थे। दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते थे, जिस वजह से उनकी मुलाकात और साथ वक्त बिताने के मौके मिलते रहते थे। आदिनाथ ने बताया कि उन्हें आज भी याद है कि स्कूल में विनय गांधी ने पहली बार उनकी मुलाकात रणबीर से करवाई थी। अभिनेता ने कहा, ‘रणबीर स्कूल में मेरे सीनियर थे। हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे और साथ में क्रिकेट खेलते थे। मुझे याद है कि एक बार स्कूल में विनय गांधी ने मुझे रणबीर से मिलवाया था।’ आदिनाथ की इस बात से साफ है कि ‘रामायण’ में साथ काम करने से पहले ही दोनों के बीच पुराना परिचय रहा है। दिलचस्प बात यह है कि बचपन में साथ क्रिकेट खेलने वाले दोनों कलाकार आज बड़े पर्दे पर एक ही परिवार का हिस्सा बने हैं। रणबीर भगवान राम और आदिनाथ उनके छोटे भाई भरत की भूमिका निभा रहे हैं।
आदिनाथ के पिता का भी कपूर परिवार से रहा कनेक्शन
इंटरव्यू में आदिनाथ ने अपने परिवार और रणबीर के परिवार के बीच एक और दिलचस्प संबंध का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता महेश कोठारे बचपन में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्मों में काम करते थे। इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘घर घर की कहानी’ में अभिनेत्री नीतू सिंह के भाई का किरदार निभाया था। आदिनाथ ने इस संयोग पर खुशी जताते हुए कहा, ‘मेरे पिता अपने बचपन में चाइल्ड एक्टर थे। उन्होंने ‘घर घर की कहानी’ में नीतू सिंह के भाई का रोल किया था। क्या इत्तेफाक है कि मैं ‘रामायण’ में रणबीर के भाई का रोल कर रहा हूं। इस तरह आदिनाथ के पिता का भी रणबीर के परिवार से पुराना फिल्मी जुड़ाव रहा है। अब आदिनाथ खुद रणबीर के साथ ‘रामायण’ में भाई की भूमिका निभा रहे हैं।

‘रामायण’ में भरत बने हैं आदिनाथ कोठारे
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ में आदिनाथ कोठारे भगवान राम के छोटे भाई भरत की भूमिका निभा रहे हैं। नमित मल्होत्रा और यश द्वारा निर्मित यह फिल्म रामायण की कथा पर आधारित दो हिस्सों में बनने वाली सिनेमाई सीरीज का पहला भाग है। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में हैं। इनके अलावा रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी में भगवान राम के बचपन से लेकर उनके 14 साल के वनवास तक के जीवन को दिखाया गया है। ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला।

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू हुआ था आदिनाथ का सफर
आदिनाथ कोठारे का अभिनय से जुड़ाव बचपन से ही रहा है। उन्होंने अपने पिता की फिल्म ‘माझा चकुला’ (1994) में बाल कलाकार के तौर पर पहली बार स्क्रीन पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने मराठी फिल्म ‘वेद लवी जीवा’ से बतौर अभिनेता अपनी पहचान बनाई। अब ‘रामायण’ में भरत की भूमिका निभाकर वह हिंदी सिनेमा के दर्शकों के बीच भी चर्चा में हैं। रणबीर कपूर के साथ उनका बचपन का रिश्ता इस फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातों में शामिल हो गया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

शादी का रिश्ता टूटने के बाद गायक सुमित कुमार दहरिया को मिल रही जान से मारने की धमकियां, पूजा पर झूठी शिकायतें कर पुलिस...

दिल्ली। शादी का रिश्ता टूटने के बाद एक गायक को कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां मिलने...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img