Thursday, October 8, 2026

ओडिशा में भालू ने साइकिल सवार पर किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल; सामने आया CCTV वीडियो

Must Read

बालासोर ज़िले के नीलागिरी शहर में एक भालू को सड़क पर घूमते हुए देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। भालू ने अचानक साइकिल से जा रहे एक बुज़ुर्ग पर हमला कर दिया।
ओडिशा के बालासोर जिले के नीलगिरी में बुधवार सुबह भालू के हमले की एक घटना सामने आई। गनीमत रही कि साइकिल सवार व्यक्ति इस हमले में सुरक्षित बच गया। घटना के बाद इलाके के लोगों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह नीलगिरी एनएसी के वार्ड नंबर-2 के घाटघर साही इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति सुबह अपनी साइकिल से सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक एक भालू वहां पहुंच गया और साइकिल सवार की ओर झपट पड़ा।
भालू ने अचानक साइकिल सवार पर हमला करने की कोशिश की। भालू के झपटने से व्यक्ति अपना संतुलन खो बैठा और साइकिल से नीचे गिर गया। हालांकि, साइकिल सवार ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचा ली। राहत की बात यह है कि इस घटना में वह घायल नहीं हुए।

इलाके में दहशत का माहौल

भालू के हमले की यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में भालू को साइकिल सवार की ओर आते और अचानक उस पर झपटते हुए देखा जा सकता है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भालू को लेकर डर और चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय इलाके में भालू की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर उन लोगों में ज्यादा डर है, जो रोजाना इस सड़क से होकर आते-जाते हैं। सुबह के समय लोग अक्सर काम, पढ़ाई या अन्य जरूरी कामों के लिए घरों से निकलते हैं। ऐसे में सड़क पर भालू के अचानक दिखाई देने की घटना से लोगों में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल साइकिल सवार इस हमले में सुरक्षित बच गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके के लोग सतर्क हो गए हैं।
जंगल की ओर भागा भालू

घटना के बाद लोगों ने जानवर को इलाके से भगाने की कोशिश की। आखिरकार भालू जंगल की ओर चला गया और इलाके से गायब हो गया। निवासियों ने वन विभाग से स्थिति पर नज़र रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाने की अपील की है। वन अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया है कि वे इलाके पर नज़र रखेंगे ताकि भालू दोबारा इलाके में न आ सके। इससे पहले उत्तराखंड में भालू के हमले से बचने के चक्कर में दो महिलाएं गहरी खाई में गिर गई थी। इनमें से एक महिला की मौत हो गई थी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

गरबा में मुस्लिम युवाओं के शामिल होने को मुफ्ती मोहम्मद गुफरान ने बताया ‘हराम’, वीडियो जारी कर दी नसीहत

नवरात्रि के दिनों में बड़ी संख्या में लोग गरबा खेलते हैं। इसमें मुस्लिम लोग भी शामिल होते हैं। ऐसे...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img