Thursday, October 8, 2026

कप्तान ने अचानक छोड़ दी टेस्ट टीम की कमान, जनवरी 2024 में ही मिली थी धनंजय डिसिल्वा को जिम्मेदारी

Must Read

श्रीलंका टेस्ट टीम के कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उनका कहना है कि अब ये जिम्मेदारी नई पीढ़ी को दी जानी चाहिए। हालांकि एक खिलाड़ी के तौर पर वे आगे भी खेलते रहेंगे।
श्रीलंका क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान धनंजय​ डिसिल्वा ने अचानक कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। जनवरी 2024 में ही उन्हें टीम की कमान सौंपी गई थी, अब इतने कम वक्त में ही उन्होंने इस जिम्मेदारी को छोड़ने का ऐलान किया है। धनंजय ने श्रीलंका क्रिकेट की सिलेक्शन कमेटी को एक चिट्ठी लिखकर कप्तानी छोड़ने की बात कही है। उनका मानना है कि अब ये जिम्मेदारी किसी नए खिलाड़ी को दी जानी चाहिए।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मान ली है धनंजय डिसिल्वा की बात
धनंजय डिसिल्वा ने श्रीलंका की टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने इस बारे में सूचना दे दी है। हालांकि उन्होंने भी साफ किया के खिलाड़ी के तौर पर वे आगे भी खेलते रहेंगे। इस बीच खबर है कि श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ ने इसे स्वीकार कर लिया है और धनंजय को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं। डिसिल्वा की कप्तानी में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने 18 मुकाबले खेले और इसमें से सात में टीम जीतने में भी कामयाब रही। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी भी काफी अच्छी रही।

अब तक ऐसा रहा है डिसिल्वा का करियर
इस बीच धनंजय डिसिल्वा ने श्रीलंका के लिए अब तक तीनों फॉर्मेट में खेला है। उन्होंने साल 2015 में सबसे पहले टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। उसके बाद उन्हें वनडे और टेस्ट भी खेलने का मौका मिला। यानी उनका करियर अब करीब 11 साल का हो रहा है। डिसिल्वा ने अब तक श्रीलंका के 69 टेस्ट मैच खेलीकर 4431 रन बनाए हैं और इसमें 13 शतक व 20 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 93 वनडे मैच खेलकर वे अब तक 1924 रन बना चुके हैं। यहां उनके नाम 10 अर्धशतक हैं। 48 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर डिसिल्वा 890 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। यहां उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं।

नए कप्तान का अभी नहीं किया गया है ऐलान
दमुथ करुणारत्ने के बाद धनंजय डिसिल्वा को कप्तानी दी गई थी। इस बीच अभी तक श्रीलंका क्रिकेट की ओर से नए कप्तान का ऐलान नहीं किया गया है। टीम को नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे, उसमें श्रीलंकाई टीम नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी। ये सीरीज काफी अहम होगी। माना जा रहा है कि कुसल मेंडिस को टीम की कप्तानी दी जा सकती है। जहां एक ओर धनंजय की उम्र अब करीब 35 साल हो चुकी है, वहीं कुसल मेंडिस 31 साल के हैं।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

गरबा में मुस्लिम युवाओं के शामिल होने को मुफ्ती मोहम्मद गुफरान ने बताया ‘हराम’, वीडियो जारी कर दी नसीहत

नवरात्रि के दिनों में बड़ी संख्या में लोग गरबा खेलते हैं। इसमें मुस्लिम लोग भी शामिल होते हैं। ऐसे...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img