Friday, October 9, 2026

न्यूजीलैंड को इंडिया सीरीज से पहले लगा डबल झटका, दो बड़े खिलाड़ी हुए टी20 सीरीज से बाहर

Must Read

भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। मार्क चैपमैन और जैक फॉल्क्स चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से ठीक पहले न्यूजीलैंड टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। स्टार खिलाड़ी मार्क चैपमैन और जैक फॉल्क्स चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। चैपमैन को जांघ में खिंचाव है जबकि फॉल्क्स कूल्हे की चोट से परेशान हैं। अब उन दोनों की जगह टीम में ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को शामिल किया गया है। टी20 सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को खेला जाएगा।
यूरोपियन टी20 लीग में खेलने के दौरान चैपमैन को लगी चोट
मार्क चैपमैन को पिछले महीने यूरोपियन टी20 लीग में खेलने के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, हालांकि उम्मीद है कि वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से तक ठीक हो जाएंगे। वहीं फॉल्क्स की बात करें तो उन्हें प्रैक्टिस के दौरान दाहिने कूल्हे में चोट लगी थी। वे इसी वजह से बाहर हुए हैं और कब तक ठीक होंगे इसको लेकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता।

खिलाड़ियों के चोटिल होने पर हेड कोच ने क्या कहा?
न्यूजीलैंड के हेड कोच वॉल्टर ने कहा कि मार्क चैपमैन और जैक फॉल्क्स के चोटिल होने से उन्हें काफी दुख है और वे उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद करते हैं। हालांकि उन्होंने खुशी जताई कि टीम में जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। कोच के मुताबिक, दोनों ही खिलाड़ी इस रोमांचक टी20 सीरीज में खेलने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था वर्ल्ड कप में फाइनल
इस साल की शुरुआत में हुए मेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया था। अब दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला और दूसरा मैच 22 और 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होगा। इसके बाद तीसरा मैच 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन, चौथा मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और आखिरी मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। इस टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने हाल ही में स्क्वॉड का ऐलान किया था।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड स्क्वॉड
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

संभल में किसान यशवीर की फसल पर संकट, 5 दिन बाद भी नहीं निकले धन के बाल; 80 हजार रुपये के नुकसान का दावा,...

संभल। जिले के धनारी क्षेत्र के रहने वाले किसान यशवीर इन दिनों अपनी फसल को लेकर परेशान हैं। पीड़ित...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img