Tuesday, November 17, 2026

सोनिया गांधी की बुक लॉन्च में पहुंचे अमरिंदर सिंह, सियासी गलियारों में शुरू हुई चर्चा, जानें कैप्टन ने क्या कहा

Must Read

कांग्रेस चीफ सोनिया गांधी की बुक लॉन्च इवेंट में बीजेपी नेता और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के शामिल होने पर सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई।
सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की लॉन्चिंग में पंजाब के पूर्व सीएम और मौजूदा बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के शामिल होते ही सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई। बुक लॉन्च इवेंट में कैप्टन अमरिंदर सिंह ‘इंडिया ब्लॉक’ के नेताओं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पहली पंक्ति में बैठे नजर आए। हालांकि, पंजाब के पूर्व सीएम ने इन सियासी चर्चाओं को सिरे से नकार दिया है।

5 साल पहले बीजेपी में हुए थे शामिल
पूर्व सीएम के बुक लॉन्च में पहुंचते ही ऐसी चर्चाएं शुरू हो गई कि अमरिंदर सिंह बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। पंजाब में अगले साल (2027) विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसकी वजह से सियासी चर्चाएं शुरू हो गई। हालाकि, पूर्व सीएम ने इन अटकलों को सिरे से नकारते हुए कहा कि गांधी परिवार से उनके गहरे संबंध हैं। वो युवावस्था से ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी मित्र रहे हैं। इसे केवल एक सोशल गेदरिंग के तौर पर देखा जाना चाहिए।

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह 5 साल पहले कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे। 2022 को पंजाब चुनाव से पहले अमरिंदर सिंह की जगह चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस ने पंजाब का सीएम बनाया था। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 19 सितंबर 2022 को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी।

सामाजिक जमावड़े को न दें राजनीतिक रंग
बुल लॉन्च इवेंट में बोलते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इस सामाजिक जमावड़े का राजनीतिक मतलब नहीं निकालना चाहिए। सोनिया गांधी उनके तीन किताबों की लॉन्चिंग में शामिल हो चुकी हैं। पंजाब के पूर्व सीएम ने कहा कि हम यहां एक सामाजिक जमावड़े में शामिल होने आए हैं, इसे एक राजनीतिक मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है? कई देशों में राजनीतिक मतभेद के बावजूद लोग सामाजिक जमावड़े में एक-दूसरे के साथ मिलते-जुलते हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आगे कहा कि अगर आप एक बार निर्णय ले लेते हैं तो फिर भागना नहीं चाहिए और न ही शिकायत करनी चाहिए। मैं सिर्फ यहां एक सोशल इवेंट में शामिल होने आया हूं। हमारे परिवार एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं और हम एक गहरा संबंध रखते हैं। किसी ने मुझसे ये नहीं पूछा या सलाह दी कि मैं उन्हें ज्वॉइन कर लूं। यह एक पूरा सामाजिक मेल-जोल है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- ‘मोदी बहुत टफ मैन हैं’, अगले 12 महीने में दुनिया को चौंकाएगा अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने QUAD समिट में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने पीएम मोदी को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img