Tuesday, November 17, 2026

मथुरा में BJP ने रच ली यूपी जीत की पटकथा, तीन अहम मुद्दों पर तीसरी बार बनेगी सरकार, हो गई तैयारी

Must Read

भाजपा उत्तर प्रदेश में तीसरी बार जीत की इच्छा से चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके लिए मथुरा में भाजपा का दो दिनों का चिंतन शिविर आयोजित किया गया, जिसमें जीत की पटकथा लिखी गई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मथुरा में भाजपा उत्तर प्रदेश की संगठनात्मक बैठक (योजना बैठक) के दूसरे दिन की अध्यक्षता की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगे की रूपरेखा तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई।मथुरा की बैठक में यूपी के चुनाव को लेकर योजना बनी, जिसमें तय किया गया है कि इन तीन मुद्दों के साथ बीजेपी उत्तर प्रदेश के चुनाव में उतरेगी।
विकास
क़ानून व्यवस्था /सुरक्षा
सांस्कृतिक पहचान /राष्ट्रवाद
बाकी अभी और मुद्दे बाकी हैं, जिसमें बीजेपी तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे को प्रमुख राजनीतिक और वैचारिक एजेंडे के रूप में आगे बढ़ाने की तैयारी में है।
भाजपा की यूपी जीत की रणनीति

कार्यकर्ता ही सर्वपरि है , बूथ पर यूथ को अपनी तरफ़ खींचना है ।
कार्यकर्ताओं की सहभागिता को सुनिश्चित करना है ।
बूथ बूथ पर संदेश देना है की राधे राधे , कमल खिला दे का संदेश देना है ।
इसके अलावा संगठनात्मक विषयों में कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं की नाराज़गी का उठाया मुद्दा। नेताओं ने कहा, बिना कार्यकर्ताओं की नाराज़गी दूर करे चुनाव में हो सकती है परेशानी। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि पार्टी के प्रमुख मुद्दों में से यूपी में अभी सिर्फ राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण का काम हुआ है पूरा। योगी ने कहा कि हमने हर वर्ग के लिए काम किया है और आपको सभी लाभार्थी वर्गों तक पहुंचाना है और सरकार के काम को पहुंचाना है। दूसरा अखिलेश सरकार के जंगल राज को बताना है ताकि जनता जंगलराज vs सुसाशन की तुलना कर सके।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- ‘मोदी बहुत टफ मैन हैं’, अगले 12 महीने में दुनिया को चौंकाएगा अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने QUAD समिट में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने पीएम मोदी को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img