Wednesday, October 7, 2026

FlyDubai की फ्लाइट में हुए हमले के बाद अब कैप्टन स्मित मच्छार की हालत कैसी है? कहां चल रहा इलाज

Must Read

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में को-पायलट ने पायलट स्मित मच्छार पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में वे बुरी तरह से घायल हो गए थे। जानिए उनका इलाज कहां चल रहा है और उनकी हालत अब कैसी है?
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के हमले में घायल कैप्टन स्मित मच्छार के हेल्थ अपडेट के बारे में कल यानी छह अक्टूबर को भारत के संयुक्त अरब अमीरात दूतावास ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक कैप्टन स्मित की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और वे ठीक हो रहे हैं। दूतावास ने अपने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,भारतीय दूतावास उनके परिवार, डॉक्टरों और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और हर संभव मदद पहुंचा रहा है। हम सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद करते हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
कहां चल रहा है कैप्टन स्मित मच्छार का इलाज

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉकपिट में को-पायलट के द्वारा किए गए जानलेवा हमले के बाद स्मित मच्छार को पहले तबुक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट करके अबू धाबी ले जाया गया, जहां मिलिट्री अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। एक अक्टूबर को UAE में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने बताया था कि कैप्टन स्मित मच्छार ‘ठीक हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं।’ मित्तल ने अस्पताल में घायल कैप्टन और उनके परिवार से भी मुलाकात की थी और ये भी बताया था कि फ्लाईदुबई फ्लाइट हमले की जांच चल रही है, लेकिन को-पायलट के इस कदम के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है।

कैप्टन स्मित मच्छार के सिर की हड्डी में लगी है चोट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में कैप्टन स्मित की सिर की हड्डी टूट गई थी पायलट को कई अन्य चोटें भी आईं हैं, जिनमें उनके अंगों, छाती और पेट के ऊपरी हिस्से पर घाव शामिल हैं। कैप्टन मच्छार के परिवार को अस्पताल में उनसे मिलने की इजाज़त भी दे दी है और उन्हें उनकी सेहत के बारे में रेगुलर अपडेट दिए जा रहे हैं।

पिछले हफ़्ते पीएम मोदी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए कैप्टन मच्छार ने बताया था कि जब उन्हें एहसास हुआ कि 170 से ज़्यादा यात्रियों वाला प्लेन नीचे गिर रहा है और उन्हें कुछ करना होगा, मैं ज़मीन पर घायल पड़ा था, लेकिन मैंने खुद से कहा कि अंदर से दरवाज़ा खोलने के लिए एक आखिरी कोशिश करनी चाहिए। दूसरे लोग भी अंदर आए और हालात को काबू किया। कैप्टन ने पीएम मोदी से कहा था, बेशक मैं अपनी जान बचाने के लिए लड़ रहा था, लेकिन साथ ही मुझे पता था कि मैं दूसरों को मरने नहीं दूंगा।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

‘काजोल, देखो मैं खा रहा’, बिना चम्मच के नहीं खाते खाना, फिर भी अजय देवगन ने हाथों से खाई कच्ची मछली, बोले- बहुत मुश्किल...

बेयर ग्रिल्स के शो में अजय देवगन का पुराना वीडियो फिर वायरल है। अपनी हाथ से खाना खाने की...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img