Saturday, July 25, 2026

अजय देवगन या अक्षय कुमार, कौन है सेट का सबसे बड़ा ‘प्रैंकस्टर’? श्रेयस तलपड़े का धमाकेदार खुलासा!

Must Read

बॉलीवुड में जब कॉमेडी और मस्ती की बात आती है तो पर्दे के पीछे क्या-क्या गुल खिलते हैं। ये सिर्फ स्टार्स ही जानते हैं। इंडिया टीवी के कॉमेडी इंटरव्यू शो ‘Nothing Serious’ के लेटेस्ट एपिसोड में इस बार महफिल जमी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ की स्टारकास्ट के साथ।
शो के होस्ट आर्यमन गौत्तम की चटपटी गुगली पर जब श्रेयस तलपड़े, खूबसूरत एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और डायरेक्टर चेतन डीके बैठे तो हंसी के ठहाकों के साथ-साथ कई अनसुने राज भी बाहर निकल आए। इस दौरान ‘द इंडिया स्टोरी’ एक्टर श्रेयस तलपड़े ने सेट से जुड़ी कई मजेदार कहानी सुनाई। साथ ही यह भी बताया कि अजय देवगन और अक्षय कुमार में सबसे बड़ा प्रैंकस्टर कौन हैं?
अक्षय कुमार या अजय देवगन: कौन है सबसे बड़ा प्रैंकस्टर?
जब बात बॉलीवुड के ‘किंग ऑफ प्रैंक्स’ की होती है तो सबसे पहले दो नाम दिमाग में आते हैं – अक्षय कुमार और अजय देवगन। शो के होस्ट आर्यमन गौतम ने जब श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल से सीधा सवाल पूछा कि “अजय देवगन और अक्षय कुमार में से बड़ा प्रैंकस्टर कौन है?” तो श्रेयस ने बिना देर किए अजय देवगन का नाम लिया। इस पर दोनों ने साथ में एक ही बात कही।

‘अजय भाई बहुत ही सटल तरीके से प्रैंक करते हैं। किसी को कानों-कान खबर भी नहीं होती कि वो पीछे क्या खिचड़ी पका रहे हैं! अजय भाई इतने शांत दिखते हैं कि कोई सोच भी नहीं सकता कि वो आपके पीछे सुतली बम लगाने वाले हैं।’

‘गोलमाल’ के सेट पर कुर्सी के नीचे फूटा सुतली बम
श्रेयस तलपड़े ने 2017 का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला, लेकिन बेहद फनी किस्सा शेयर किया। उस दौरान श्रेयस दिन में अपनी फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ के सॉन्ग की नाइट-शूटिंग कर रहे थे और दिन में ‘गोलमाल अगेन’ का फोटोशूट चल रहा था। लगातार डे-नाइट काम करने की वजह से श्रेयस थकान से चूर थे। जैसे ही उन्हें 2 मिनट का ब्रेक मिला। वे परिणीति चोपड़ा के सामने कुर्सी पर बैठकर झपकी लेने लगे। बस फिर क्या था! अजय देवगन ने चुपके से आके श्रेयस की कुर्सी के ठीक नीचे ‘सुतली बम’ रख दिया और उसमें आग लगा दी! अचानक हुए जोरदार धमाके से श्रेयस की नींद उड़ गई और पूरे सेट पर हंसी का गुब्बारा फूट पड़ा। श्रेयस कहते हैं, ‘अजय भाई का प्रैंक काफी डेंजरस हो सकता है!’

‘द इंडिया स्टोरी’ ला रही बोल्ड कहानी
हंसी-मजाक के बीच शो में एक्टर्स की सोशल-ड्रामा फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ पर भी बात हुई, जो सामाजिक मुद्दे पर बनी है। फिल्म में श्रेयस तलपड़े एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर ‘मेजर योगेश पाटिल’ का किरदार निभा रहे हैं, जिनकी छोटी बेटी कैंसर से पीड़ित हो जाती है। इसके पीछे की वजह जब वे ढूंढते हैं तो फसलों में बेतहाशा इस्तेमाल होने वाले जहरीले केमिकल्स और पेस्टिसाइड्स का सच सामने आता है।

काजल अग्रवाल सामने लाती है कैंसर का कड़वा सच
वहीं काजल अग्रवाल उनकी पत्नी और एडवोकेट ‘अर्चना पाटिल’ के रोल में कोर्टरूम के अंदर सिस्टम और ताकतवर ताकतों से लोहा लेती नजर आएंगी। पंजाब से बीकानेर जाने वाली मशहूर ‘कैंसर ट्रेन’ और वास्तविक घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म हर भारतीय घर के लिए एक बड़ा आई-ओपनर साबित होने वाली है। जी स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी दर्शक देख सकते हैं।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

कॉकरोच जनता पार्टी का धरना प्रदर्शन खत्म, सरकार ने सभी मांगे मानी, प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगा कोई एक्शन

सरकार ने साफ किया कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान जिन छात्रों के खिलाफ एफआईआर हुई है, उनके खिलाफ...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img