Saturday, September 12, 2026

अमिताभ बच्चन को म्यूजिक न सीख पाने का है मलाल, 84 की उम्र में सीखने की जताई इच्छा

Must Read

अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपनी एक ऐसी इच्छा के बारे में बताया, जो वह अपनी जिंदगी में पूरी नहीं कर पाए। साथ ही अब सीखने की इच्छा जताई है।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के नए एपिसोड में अपनी एक ऐसी इच्छा के बारे में बताएंगे, जो वह अभी तक पूरा नहीं कर पाए हैं। आने वाले एपिसोड में कंटेंट क्रिएटर कृतज्ञ इस पॉपुलर क्विज शो में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगे। शो में कृतज्ञ ने अमिताभ बच्चन से उनके साथ ‘दिस ऑर दैट’ का गेम खेलने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह एक्टर के साथ एक रील बनाना चाहते हैं और उम्मीद है कि इससे कुछ फॉलोअर्स मिलेंगे। कृतज्ञ कुछ सवालों के साथ तैयार होकर आए तो अमिताभ बच्चन भी साथ खेलने के लिए मान गए।
अमिताभ बच्चन को किस बात का है मलाल
गेम के दौरान कृतज्ञ ने बिग बी से पूछा कि क्या वह अपने बीते हुए कल का कोई दिन फिर से जीना चाहेंगे या ऐसा दिन महसूस करना चाहेंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं जिया हो। अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनकी जिंदगी में इतनी सारी घटनाएं हुई हैं कि उनमें से एक को चुनना मुश्किल होगा। फिर उन्होंने कुछ ऐसा बताया जो वह हमेशा से सीखना चाहते थे। बिग बी ने यह भी बताया कि उन्हें गाने वाले और सितार जैसे वाद्ययंत्र बजाने वाले लोग बहुत पसंद हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने घर पर म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट रखे हैं। इस उम्मीद में कि वह एक दिन उन्हें बजाना सीख जाएंगे। हालांकि, 84 साल की उम्र में उन्होंने कहा कि मुझे मलाल है कि मेरी यह इच्छा अधूरी रह गई है।

84 की उम्र में म्यूजिक सीखना चाहते हैं बिग बी
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान कहा, ‘सर संगीत हमने नहीं सिखा है और सीखने की ख्वाहिश रखते हैं। ये लोग जो बजाते हैं, सितार है, पेटी है, गायक जो होते हैं वो बहुत हमको दुख होता है, क्योंकि हम जब सुनते हैं कहते हैं इतना बढ़िया कैसे गा लिया। ये हमने कभी सिखा ही नहीं। घर में सर जितने यंत्र होने चाहिए संगीत सीखने के लिए वो सब रखा हुआ है। उसके ऊपर फूल माला हम चढ़ाते हैं कि एक दिन आएगा, जब हम कुछ सीखेंगे। अब 84 साल हो गए हैं, कुछ नहीं आया हमें, लेकिन इस बात का हमको बहुत दुख है।
कब-कहां देखें KBC
‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

कर्नाटक में सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश, ABVP ने किया प्रदर्शन

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के आलंद तालुक के कडागंची गांव में स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक लड़की...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img