Saturday, September 12, 2026

भारतीय खिलाड़ी WCPL में दिखेगी खेलते हुए, सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए इस टीम के साथ किया अनुबंध

Must Read

वेस्टइंडीज में खेली जा रही महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग के जारी सीजन में कई भारतीय खिलाड़ी खेल रही हैं, जिसमें एक नाम अब धाकड़ बल्लेबाज हरलीन देओल का भी जुड़ गया है, जिन्होंने सीजन के बाकी बचे मुकाबलों के लिए बारबाडोस ट्राइडेंट्स के साथ करार किया है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी जो अभी स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं वह वेस्टइंडीज में खेली जा रही महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में खेल रही हैं। इसमें अब एक नाम टीम इंडिया की धाकड़ खिलाड़ी हरलीन देओल का भी जुड़ गया है, जो WCPL 2026 के मौजूदा सीजन के बाकी बचे मुकाबलों में बारबाडोस ट्राइडेंट्स की टीम से खेलते हुए दिखने वाली हैं, जिनको लेकर बारबाडोस ट्राइडेंट्स फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर हरलीन देओल की फोटो को पोस्ट करने के साथ आधिकारिक ऐलान कर दिया है। हरलीन देओल को दुबई में खेले जा रहे महिला टी20 एशिया कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह नहीं मिली थी तो वहीं वह भारतीय महिला ए टीम का भी हिस्सा नहीं हैं।
टूर्नामेंट के आखिर तक उपलब्ध रहेंगी हरलीन देओल
हरलीन देओल मौजूदा समय में टीम इंडिया के किसी भी स्क्वाड का हिस्सा नहीं होने की वजह से WCPL 2026 सीजन में बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए आखिर तक उपलब्ध रहेंगी। इसी के साथ वह WCPL का हिस्सा इस सीजन बनने वाली 5वीं भारतीय खिलाड़ी हैं। किरण नवगिरे और पूजा वस्त्राकर भी बारबाडोस ट्राइडेंट्स का हिस्सा इस सीजन हैं, जबकि शिखा पांडे और यास्तिका भाटिया ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रही हैं। बारबाडोस ट्राइडेंट्स को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अब तक एक मुकाबला खेला है जिसमें ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ उनको 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा, अब उनको दूसरा मुकाबला 13 सितंबर को जमैका एम्प्रेस के खिलाफ खेलना है।
हरलीन देओल का ऐसा रहा है टी20 में करियर
महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में बारबाडोस ट्राइडेंट्स की तरफ से खेलने वाली हरलीन देओल का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक के करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने कुल 28 मुकाबलों में खेला है, जिसमें हरलीन देओल ने 20 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 311 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 92.01 का देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने अपना पिछला मुकाबला इस साल की शुरुआत में मार्च महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। हरलीन देओल का विमेंस प्रीमियर लीग में बल्ले से प्रदर्शन देखा जाए तो उसमें उन्होंने 28 मैचों में खेलते हुए 28.21 के औसत से 649 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

कर्नाटक में सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश, ABVP ने किया प्रदर्शन

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के आलंद तालुक के कडागंची गांव में स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक लड़की...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img