Monday, September 14, 2026

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मैच, नोट कीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

Must Read

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। दो मैचों की सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार मैच कितने बजे शुरू होगा, इस बात को अभी से जान लीजिए, ताकि आप पूरे मैच का आनंद ले सकें।
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने में अब कुछ ही वक्त है। पिछले कुछ समय से भारतीय टीम रेस्ट पर थी, लेकिन अब फिर से मैदान में उतरने की बारी है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमों की तैयारी अब करीब करीब पूरी हो चुकी है और इस वक्त रणनीति बनाने का काम हो रहा है। इस बीच मैच कितने बजे शुरू होगा, क्योंकि अगर वक्त पता नहीं होगा तो इस बात की पूरी संभावना है कि आपका मैच छूट जाएगा।
भारतीय टीम गॉल पहुंची, तैयारियों का सिलसिला जारी
भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका के दौरे पर है, जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। टीम पहले कोलंबो पहुंची ​थी, जहां तीन दिन का एक वॉर्मअप मैच खेला गया। भारतीय टीम ने अच्छा खेल दिखाते हुए इसमें जबरदस्त जीत दर्ज की। इसके बाद टीम अब गॉल पहुंच चुकी है, क्योंकि यहीं पर पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारतीय खिलाड़ी बीच बीच में आकर अपना अभ्यास भी कर रहे हैं। मुकाबला अहम होगा, क्योंकि ये डब्ल्यूटीसी यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।

सुबह दस बजे से शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मैच
इस बीच मैच शुरू होने की बात की जाए तो भारत और श्रीलंका के टाइम में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है। इसलिए भले ही मैच भारत से बाहर हो रहा हो, लेकिन इससे ज्यादा असर नहीं होगा। पहला मुकाबला गॉल में भारतीय समय अनुसार सुबह दस बजे से शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े नौ बजे टॉस होगा और फिर मैच शुरू हो जाएगा। टेस्ट में एक दिन में 90 ओवर का खेल होता है। अगर ऐसा हुआ तो करीब पांच से साढ़े पांच बजे तक मैच चलता रह सकता है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारत पांचवें और श्रीलंका छठे स्थान पर
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका की बात की जाए तो भारतीय टीम 48.15 के पीसीटी के साथ इस वक्त पांचवें नंबर पर चल रही है, वहीं श्रीलंका का पीसीटी 41.67 प्रतिशत है। वो छठे स्थान पर है। यानी मैच का जो भी रिजल्ट होगा, उसे अंक तालिका और पीसीटी पर अच्छा खास असर पड़ेगा। देखना होगा कि मैच में पांच दिन तक खिलाड़ी कैसा खेल दिखाते हैं।

श्रीलंका की टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशर नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का।

भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे विद्युत जामवाल, गणेश चतुर्थी पर शंख-डमरू बजाकर की बप्पा की आराधना

विद्युत जामवाल ने गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल में गणपति बप्पा के दर्शन...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img