Thursday, October 29, 2026

कर्नाटक में सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश, ABVP ने किया प्रदर्शन

Must Read

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के आलंद तालुक के कडागंची गांव में स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद एबीवीपी ने खूब प्रदर्शन किया है।
कलबुर्गी: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के आलंद तालुक के कडागंची गांव में स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा की शिकायत के बाद ABVP के सदस्यों ने गुरुवार देर रात को यूनिवर्सिटी के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया और कैम्पस में महिला सुरक्षा में चूक को लेकर जवाबदेही मांगी।
देर रात हुई घटना
आरोप है कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी में काम करने वाले कर्मचारियों में से किसी ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की। यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग की एक छात्रा के बदसलूकी की ये कोशिश हुई। घटना शनिवार देर रात उस समय हुई, जब छात्रा यूनिवर्सिटी कैंपस में घूम रही थी, उसने तुरंत अपने दोस्तों को घटना के बारे में बताया।

ABVP ने यूनिवर्सिटी के छात्रों की सुरक्षा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। यूनिवर्सिटी कैंपस के मुख्य गेट के पास रात 2 बजे तक विरोध प्रदर्शन चला है। ABVP के कार्यकर्ताओं और यूनिवर्सिटी के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन की सुरक्षा में चूक पर नाराज़गी जताई गई है। विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर कलबुर्गी SP यूनिवर्सिटी पहुंचे। SP अड्डुरु श्रीनिवासुलु ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने यौन उत्पीड़न की कोशिश में शामिल कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

दिल्ली में JNU के प्रोफेसर पर भी छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप
बीते दिनों दिल्ली में JNU के प्रोफेसर पर भी छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे और 10 छात्राओं ने मामले की शिकायत ICC से की थी। इस दौरान शिकायत में ये बात सामने आई ती कि प्रोफेसर, छात्राओं को अपने घर पर होने वाली बैठकों में बुलाते थे और यहां उनके साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया जाता था। कुछ छात्राओं ने ये भी आरोप लगाया कि क्लास के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती थीं।

इस मामले के सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया था। गौरतलब है कि जेएनयू एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी है और वहां कोई भी मामला सामने आता है और देशभर में उसकी चर्चा होती है। अब देखना ये होगा कि इस मामले पर क्या कार्रवाई होती है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भयानक हादसे से दहल गया स्पेन, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की हो गई टक्कर, अब तक 64 लोगों की मौत की खबर

स्पेन के मैड्रिड दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई है। क्षेत्रीय सरकार ने जानकारी दी है...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img