Wednesday, October 28, 2026

करवा चौथ पर पति-पत्नी दोनों रहेंगे घर, इस राज्य में पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी; CM ने किया ऐलान

Must Read

अक्सर करवाचौथ पर महिलाओं को तो छुट्टी मिल जाती थी, लेकिन पतियों को दफ्तर की भागदौड़ में उलझना पड़ता था। ऐसे में हिमाचल सरकार के इस फैसले से पति-पत्नी दोनों को बड़ी राहत मिली है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने करवा चौथ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को एक विशेष तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए करवा चौथ के दिन केवल महिलाओं को मिलने वाले अवकाश के दायरे को बढ़ा दिया है। अब महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी इस दिन छुट्टी का लाभ मिलेगा।
अब साथ में मनेगा पर्व
हिमाचल की सुक्खू सरकार का रक्षाबंधन के बाद यह एक और बड़ा फैसला है। मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस नई घोषणा के बाद 29 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इससे पहले इस त्योहार पर मुख्य रूप से केवल महिला कर्मचारियों को ही छुट्टी दी जाती थी, लेकिन अब सरकार के इस कदम से पति-पत्नी दोनों एक साथ घर पर रहकर इस पर्व को मना सकेंगे। अब पति-पत्नी दोनों एक साथ पूरे दिन घर पर रहकर इस पावन पर्व की तैयारियों और पूजा-अर्चना में शामिल हो सकेंगे।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छुट्टी की घोषणा के बाद कहा, ”मुझे लगता है कि त्योहार पर एक दिन का अवकाश होना चाहिए। इस कारण सरकार ने यह घोषणा की है। घोषणा के कुछ देर बाद इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई।”

सभी सरकारी कार्यालय बंद, स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी
सरकार की इस घोषणा के अनुसार 29 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। इसके अलावा, राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों तथा कॉलेजों में भी सभी के लिए छुट्टी घोषित की गई है।

पुरुष कर्मचारियों में खुशी की लहर
सीएम सुक्खू के इस फैसले का पुरुषों ने स्वागत किया है। इस फैसले से प्रदेशभर के पुरुष कर्मचारियों में खुशी की लहर है। सीएम सुक्खू के इस कदम को महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के सम्मान और परंपराओं के प्रति संवेदनशील पहल के रूप में देखा जा रहा है।

बता दें कि करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और पूरे दिन भूखी-प्यासी रहती हैं ऐसे में कामकाजी पति-पत्नी के लिए हिमाचल सरकार ने करवा चौथ के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

मड़ियाहूं में पत्नी और नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, सात लाख के जेवर और तीन लाख रुपये गायब होने का दावा

जौनपुर के वीरेन्द्र कुमार सोनकर ने भोलू उर्फ विक्की और पत्नी रीना देवी पर लगाए गंभीर आरोप, पैतृक मकान...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img