Wednesday, September 30, 2026

कर्नाटक के मंगलुरु के पास MRPL परिसर के अंदर धमाका, आस-पास की इमारतें हिलीं, 8 लोग घायल

Must Read

कर्नाटक के मंगलुरु के पास MRPL परिसर के अंदर धमाका हुआ है और इसका असर आस-पास की इमारतों में भी देखा गया है। हालांकि इस धमाके में कोई जनहानि नहीं हुई है।
मंगलुरु: कर्नाटक के मंगलुरु के पास से एक बड़ा मामला सामने आया है। बुधवार को शहर के पास मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) के परिसर में एक जबरदस्त धमाका हुआ, जिससे आस-पास के इलाकों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
यह धमाका MRPL परिसर के अंदर हुआ और इसका असर आस-पास की कई जगहों पर महसूस किया गया। धमाके की तीव्रता इतनी ज़्यादा थी कि बाज़पे स्थित मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस की बिल्डिंग के साथ-साथ जोकट्टे और आस-पास के इलाकों में घर और इमारतें भी हिल गईं।

एयरपोर्ट ऑफिस तक दिखा असर
धमाके की तीव्रता से मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस की खिड़कियों के शीशे जोर-जोर से हिलने लगे। बताया जा रहा है कि इस घटना से एयरपोर्ट पर मौजूद स्टाफ और अन्य लोगों में कुछ देर के लिए घबराहट फैल गई।

धमाके का असर MRPL परिसर से सटे जोकट्टे गांव में भी महसूस किया गया। जोकट्टे ग्राम पंचायत ऑफिस और आस-पास के घरों के दरवाजे और खिड़कियां के शीशे भी टूट गए।

धमाके के बाद MRPL यूनिट से आसमान में काले धुएं का गुबार उठने लगा और यह धुआं कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था।

MRPL की ओर से बताया गया कि धमाका CHT यूनिट में हुआ
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, इस घटना में 8 लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। MRPL के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एक कॉन्ट्रैक्ट लेबर को 35 फीसदी बर्न इंज्यूरी हुई है।

इससे पहले यूपी के कानपुर देहात में सोमवार शाम (21 सितंबर 2026) एक टायर फैक्ट्री में फ्यूल टैंक आग की चपेट में आ गया था और जोरदार धमाका हुआ था। इस घटना में 2 मजदूरों की मौत हो गई थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था और दमकल की कई गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया था।

गौरतलब है कि तमाम मौकों पर ये पाया गया है कि नियमों का पालन नहीं करने की वजह से ऐसी जगहों पर धमाके होते हैं, जिसकी कीमत मजदूरों को जान देकर चुकानी पड़ती है। ऐसे में ये जरूरी है कि सभी नियमों और गाइडलाइंस का पालन किया जाए।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

युद्ध खत्म करने के प्रस्ताव पर ईरान को मिला अमेरिका का जवाब, अब क्या होगा अगला कदम?

ईरान ने बताया कि युद्ध खत्म करने के उसके प्रस्ताव पर अमेरिका का आधिकारिक जवाब मिल गया है। ईरान...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img