Thursday, July 23, 2026

गुजरात से लेकर असम-हिमाचल-कश्मीर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-लैंडस्लाइड को लेकर एडवाइजरी जारी

Must Read

मौसम विभाग ने रविवार तक अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, माहे, विदर्भ, सौराष्ट्र, कच्छ, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के बड़े हिस्सों में सक्रिय हो गया है, इसके कारण मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में तेज़ बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है। भारी बारिश की वजह से अचानक बाढ़, भूस्खलन, जलभराव और परिवहन सेवाओं में रुकावट का खतरा बढ़ सकता है।
26 जुलाई तक यहां पर हो सकती है झमाझम बारिश

मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। 23 जुलाई से 26 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

23 से 29 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। 23-26 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में व्यापक बारिश की संभावना है।

गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गुरुवार और शुक्रवार को अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में आज भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के दौरान सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की भी भविष्यवाणी की है।

पूर्वोत्तर में बारिश का दौर जारी

मौसम विभाग ने इस हफ्ते अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है, जिससे बाढ़ की आशंका वाले ज़िलों को अलर्ट पर रखा गया है। असम में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहे हैं और NDRF की टीमें फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं।

वहीं, गुजरात के कई जिलों में भी पिछले 16 घंटे के दौरान भारी बारिश हुई है। आज भी कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और राजस्थान में भी भारी बारिश हुई है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भैंस का मांस लदे लोडिंग ऑटो से कार की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के कई लोग घायल, पुलिस पर कार्रवाई न करने और...

रामपुर-संभल मार्ग पर गुरुवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में दिल्ली निवासी एक ही परिवार के कई लोग...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img