Friday, August 14, 2026

र्दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें UP-बिहार सहित पहाड़ी राज्यों का हाल

Must Read

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में आज भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जमकर तबाही मचा रही है। असम में बाढ़ की वजह से लाखों लोग प्रभावित हैं, तो वहीं पहाड़ी इलाकों में लगातार लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने के आसार भी जताए गए हैं।

दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट
देश की राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके में 30 जुलाई से 3 अगस्त के बीच बारिश और आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई को भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है, जबकि इसके बाद 3 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

यूपी में आज भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में 30 जुलाई से मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। पश्चिमी यूपी- मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, बरेली आदि में 30-31 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 2 से 4 अगस्त के बीच पूर्वी यूपी- लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज आदि में भी भारी बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है।

अन्य राज्यों में आज बारिश के आसार
बिहार के कुछ स्थानों पर आज हल्की से मध्यम बारिश रहेगी, जबकि 31 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
राजस्थान के कई हिस्सों में आज यानी 30 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान मध्यम से लेकर भारी और अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
पहाड़ी राज्यों के लिए चेतावनी?
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन ने चारधाम यात्रा प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी है। अब मौसम विभाग के अनुसार, 30 जुलाई से 4 अगस्त तक राज्य में व्यापक बारिश होने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कांगड़ा समेत अधिकांश जिलों में 30 और 31 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में कई हिस्सों में 30 जुलाई से 4 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान में आंधी और तूफान का भी कहर देखने को मिल सकता है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

मीटर की रीडिंग लेने गए बिजली कर्मचारी को पालतू कुत्तों से कटवाया, जगह-जगह नोंच कर किया लहूलुहान

ग्वालियर के हजीरा थाना इलाके के इंदिरा नगर में एक शख्स ने बिजली कर्मचारी को पालतू कुत्तों से कटवा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img