Tuesday, August 18, 2026

ग्रीस के टूरिस्ट आइलैंड सिफनोस पर हैलीकॉप्टर क्रैश, तीन की हुई मौत; आसमान में छाया धुएं का गुबार

Must Read

ग्रीस के मशहूर टूरिस्ट आइलैंड सिफनोस में एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर सिफनोस के थोलोस इलाके में क्रैश हुआ और उसमें आग लग गई।
एथेंस: इस वक्त की बड़ी खबर ग्रीस से आ रही है। यहां ग्रीस के एक मशहूर आइलैंड सिफनोस में एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है। वहीं घटना के बाद राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घटनास्थल से उठ रहे धुएं के गुबार को दूर से ही देखा जा सकता है। फिलहाल इस हादसे के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए हैं।

हादसे का वीडियो आया सामने
दरअसल, ग्रीस के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को ग्रीस के मशहूर टूरिस्ट आइलैंड सिफनोस में एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि हेलीकॉप्टर सिफनोस के थोलोस इलाके में क्रैश हुआ और उसमें आग लग गई। डिपार्टमेंट ने आगे बताया कि घटनास्थल से तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं। हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की पहचान और क्रैश की वजह का तुरंत पता नहीं चल सका।
इंग्लैंड में टू-सीटर प्लेन क्रैश
इससे पहले हाल ही में पूर्वी इंग्लैंड के एसेक्स में भी एक विमान हादसा हो गया था। इसमें मारे गए लोगों की पहचान 24 साल के भारतीय छात्र और भारतीय मूल के 26 साल के पायलट के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक इन्होंने दो सीटों वाला विमान किराए पर लिया था। 30 जून को ओंगार में हुए इस जानलेवा विमान हादसे की जांच कर रहे एसेक्स पुलिस के जासूसों ने बताया कि उन्होंने पीड़ितों की पहचान यात्री वामशी मंडला और पायलट डायलन पटेल के तौर पर करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। दोनों ने नॉर्थ वील्ड एयरफील्ड से उड़ान भरी थी। यह उड़ान मंडला की यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पूरी होने का जश्न मनाने के लिए “छोटी फ्लाइंग एक्सपीरियंस फ्लाइट” के तौर पर थी, लेकिन उड़ान के कुछ ही देर बाद हादसा हो गया।

एसेक्स पुलिस के डिटेक्टिव चीफ सुपरिटेंडेंट मॉर्गन क्रोनिन ने कहा, “मेरी और मेरे अधिकारियों की संवेदनाएं वामशी और डायलन के परिवार और दोस्तों के साथ हैं, जो इस दुख की घड़ी से गुजर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “औपचारिक पहचान की प्रक्रिया काफी जटिल थी और हमने इसे बहुत संवेदनशीलता के साथ पूरा किया है। मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने घटना के समय मदद की और जो जांच में लगे हुए हैं। उन्होंने जिस तरह से अपना काम किया और वामशी व डायलन की गरिमा का ध्यान रखा, वह सराहनीय है।”

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, भूमिहीन महिला ने दबंगों पर जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img