Tuesday, September 8, 2026

इंदौर का हाईटेक चोर गिरफ्तार, मैकेनिकल इंजीनियर ने चुना चोरी का रास्ता, महंगे गैजेट्स बेचकर करता था मोटी कमाई

Must Read

मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक हाईटेक चोर को पकड़ा है, जो इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी करके उसे बेचता था। ये चोर नोएडा में आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट के पद पर भी काम कर चुका है।
मध्य प्रदेश में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे हर कोई परेशान है। अब इंदौर शहर से एक हैरान कर देने वाले चोर की खबर सामने आई है। कुछ लोग मजबूरी में चोरी का रास्ता अपनाते हैं, जबकि कुछ इसे अपने अपराधी इरादों की वजह से अंजाम देते हैं। वहीं कुछ लोग पढ़े-लिखे होने के बाद भी चोरी करते हैं, जिसके पीछे कई वजह हो सकती है। एक ऐसा ही चरी का मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से सामने आया है। पुलिस ने एक हाईटेक चोर को पकड़ा है, जो इलेक्ट्रॉनिक सामान की मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक हाईटेक चोर को पकड़ा है, जो इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी करके उसे बेचता था। ये चोर नोएडा में आयकर चोरी करके उसे बेचता था। अब हैरान करने वाली बात यह है कि यह चोर एक मैकेनिकल इंजीनियर है, जो टैक्स असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुका है।
मैकेनिकल इंजीनियर बना चोर
पुलिस की जानकारी के अनुसार इंदौर में एक ऐसा हाईटेक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा है, जिसकी कहानी किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है। पलासिया थाना पुलिस ने 32 वर्षीय प्रतीक ताराचंद लिखार को गिरफ्तार किया है, जो मैकेनिकल इंजीनियर (बी.टेक) है और नोएडा में आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट के पद पर भी काम कर चुका है। पुलिस के अनुसार ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी नुकसान और कर्ज में डूबने के बाद आरोपी इंदौर लौट आया और महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर बेचने का रास्ता अपनाया।

इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराकर करता था कमाई
जांच में सामने आया कि आरोपी शहर के हॉस्टलों और पीजी को निशाना बनाता था। राऊ, राजेंद्र नगर, बॉम्बे हॉस्पिटल, चोइथराम, भंवरकुआ, गीताभवन और पलासिया सहित कई इलाकों से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल और महंगी घड़ियां चोरी करता था। पुलिस का दावा है कि चोरी के बाद आरोपी ChatGPT की मदद से फ्लिपकार्ट और लोटस के फर्जी बिल तैयार करता था, जिससे चोरी का सामान असली खरीदी का प्रतीत हो। इसके बाद वह सिल्वर मॉल, यशवंत प्लाजा और डॉलर मार्केट जैसे बाजारों में सामान बेच देता था। इसके पहले इंदौर पुलिस ने चैटजीपीटी से फर्जी नीट-यूजी प्रश्नपत्र बनाकर असली बताने के आरोप में एक छात्र को गिरफ्तार किया था।

इंदौर पुलिस की गिरफ्त में हाईटेक चोर
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 20 जुलाई को बड़वानी प्लाजा के पास आरोपी संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ के दौरान उसने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन तलाशी में उसके बैग से हाइड्रोलिक कटर, पेचकस और अन्य औजार मिले। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कई चोरी की वारदातें कबूल कर लीं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 लैपटॉप, 4 टैबलेट, 4 मोबाइल फोन और 2 घड़ियां बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों और चोरी का सामान खरीदने वाले लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी को झटका, बॉम्बे हाई कोर्ट ने मानहानि का मामला रद्द करने से इनकार किया

बॉम्बे हाई कोर्ट ने मानहानि के मामले एक में राहुल गांधी के खिलाफ मजिस्ट्रेट द्वारा साल 2019 में जारी...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img