Saturday, August 1, 2026

प्रेम, शादी का वादा और फिर संपर्क टूटने का दावा! दो बच्चों की मां ने लगाए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से युवक का नहीं लगा सुराग

Must Read

हाथरस (उत्तर प्रदेश)। हाथरस जिले के कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली अफसाना ने अपने निजी संबंधों को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसकी करीब दो वर्ष पहले सुमित नामक युवक से दोस्ती हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच निकटता बढ़ी और युवक ने साथ जीवन बिताने तथा उसके दोनों बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिया था। अब अचानक संपर्क टूट जाने से महिला और उसका परिवार गहरे सदमे में है।

अफसाना का आरोप है कि वह कुछ समय पहले गर्भवती हुई थी, लेकिन बाद में उसका गर्भपात (मिसकैरेज) हो गया। उनका कहना है कि इसके बाद परिस्थितियां बदल गईं और 29 जुलाई से सुमित से उनकी कोई बातचीत नहीं हो सकी। पीड़िता का दावा है कि युवक के परिजन भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं, जिससे उनकी चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

पीड़िता ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं, जिनमें सौरभ (करीब ढाई वर्ष) और रोशनी (करीब सात वर्ष) शामिल हैं। उनका कहना है कि सुमित ने दोनों बच्चों को भी अपनाने और साथ रखने का वादा किया था, लेकिन अब वह अचानक संपर्क से बाहर हो गया है। इससे पूरा परिवार मानसिक तनाव और असमंजस की स्थिति में है।

अफसाना ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने पहले महिला थाने में घरेलू प्रताड़ना और मारपीट को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि अब वर्तमान मामले में भी उन्हें अपेक्षित सहायता नहीं मिल रही है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं हैं और मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।

पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर सुमित का पता लगाया जाए, सभी तथ्यों की निष्पक्ष पड़ताल की जाए और जांच में जो भी तथ्य सामने आएं, उनके अनुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि वह केवल न्याय और अपने परिवार की सुरक्षा चाहती हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

1994 से रह रहे परिवार का आशियाना उजड़ा, बुलडोजर कार्रवाई में रानी का घर जमींदोज; बोलीं- “यह कैसा इंसाफ?”

बाकी झुग्गियां जस की तस, सिर्फ एक परिवार के घर पर कार्रवाई का आरोप; प्रशासन से वैकल्पिक आवास की...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img