Thursday, October 8, 2026

गरबा में मुस्लिम युवाओं के शामिल होने को मुफ्ती मोहम्मद गुफरान ने बताया ‘हराम’, वीडियो जारी कर दी नसीहत

Must Read

नवरात्रि के दिनों में बड़ी संख्या में लोग गरबा खेलते हैं। इसमें मुस्लिम लोग भी शामिल होते हैं। ऐसे में भोपाल के मुफ्ती मोहम्मद गुफरान खान नदवी ने वीडियो जारी कर मुस्लिम युवाओं को नसीहत दी है।
भोपाल के मुफ्ती मोहम्मद गुफरान खान नदवी ने नवरात्रि के दौरान होने वाले गरबा में मुस्लिम युवाओं के भाग लेने को हराम बताया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके मुफ्ती मोहम्मद गुफरान ने कहा कि किसी ने मुझसे पूछा है कि गरबे में मुसलमान का शिरकत करना जायज है। मैंने कहा कि हराम है।
मुस्लिम लड़कों का शिरकत करना हराम
भोपाल में बुधवार रात मुफ़्ती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि आज के दौर में जो गरबा या हिंदू रस्म होती है, उसमें मुस्लिम लड़कों का शिरकत करना क्या जायज है-बिलकुल हराम है। इतना ही कहूं बस जो फतवा होता है, हराम कह के फितने से खाली नहीं है।

मुसलमान तो खुद इतना खूबसूरत- मुफ्ती मोहम्मद
मुफ़्ती नदवी ने कहा कि मुसलमान तो खुद इतना खूबसूरत हैं। उसका दीन इतना पाकीजा है कि यह मजबूर हो जाते हैं मस्जिद के दरवाजे के बाहर भीड़ लगने के लिए। उन्होंने लोगों से पूछा कि होते की नहीं होते हैं। हर त्यौहार कहां मनता है मस्जिद के गेट पर। इतने लाचार हैं ये मजबूर हैं।
पहले कभी मस्जिद के गेट तक नहीं आते थे
उन्होंने आगे कहा कि जिसे वजू करके अंदर आना है, गुसल करके अंदर ही आ जाओ। अल्लाह तुम्हें नमाज पढ़वा दे। गेट तक तो आ ही गए हो इंशाल्लाह अंदर भी आ जाओगे। क्योंकि इससे पहले कभी मस्जिद के गेट तक भी नहीं आते थे, वे अब वहां तक पहुंच रहे हैं। वह मानते हैं इतनी खूबसूरत नमाज अकेले-अकेले पढ़ रहे हो हमें क्यों नहीं बुलाया।

गरबा कार्यक्रम की चल रहीं तैयारियां
बता दें कि नवरात्रि के दौरान भोपाल में गरबा और डांडिया कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल होते हैं। आयोजकों और हिंदू संगठनों की ओर से गरबा कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों की पहचान को लेकर सतर्कता बरतने की बात सामने आती रही है। कुछ हिंदू संगठनों की आपत्ति खास तौर पर मुस्लिम युवकों के गरबा में शामिल होने को लेकर रहती है। ऐसे में अब मुफ्ती मोहम्मद गुफरान की नसीहद भोपाल में चर्चा का विषय बनी हुई है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में उतरेगी भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही मैच में दी थी बड़ी हार

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहले ही मैच...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img