Wednesday, September 9, 2026

मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

Must Read

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार जिन्होंने अपना पिछला इंटरनेशनल मुकाबला साल 2024 में खेला था, उनका दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले के बीच में टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने आगामी घरेलू सीजन को काफी अहम बताया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार जिन्होंने अपना पिछला इंटरनेशनल मुकाबला 2 साल पहले खेला था उनकी नजरें अब आगामी घरेलू सीजन में बेहतर प्रदर्शन कर एकबार फिर से स्क्वाड में वापसी पर टिकी हुई हैं। मुकेश पिछले दो सालों में फिटनेस की समस्या से काफी जूझते हुए नजर आए हैं, जिसके चलते उनके लिए टीम इंडिया में वापसी की राह काफी मुश्किल साबित हुई है। दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन की तरफ से खेल रहे मुकेश कुमार ने घरेलू सीजन की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की है जिसमें वह अब तक 11 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे हैं। वहीं मुकेश ने दलीप ट्रॉफी फाइनल मैच के तीसरे दिन के खेल के बाद दिए अपने बयान में यह कहा कि उनके लिए टीम इंडिया में वापसी को लेकर आगामी घरेलू सीजन काफी अहम रहने वाला है।

मैंने अपनी गेंदबाजी और फिटनेस दोनों पर किया काम
मुकेश कुमार ने साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी 2026 में फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए समाचार न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार कहा कि यह सीजन मेरे लिए काफी अहम रहने वाला है, जिसमें दलीप ट्रॉफी घरेलू सीजन का पहला टूर्नामेंट है और अभी हम फाइनल मैच खेल रहे हैं। दलीप ट्रॉफी की तैयारी के लिए मैं इसके शुरू होने से चार दिन पहले ही बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंच गया था और मैं इस बात पर ध्यान दे रहा था कि मुझे किस तरह गेंदबाजी करनी है, जिसमें मैंने अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी काम किया।

पडिक्कल के विकेट को लेकर भी मुकेश ने प्लानिंग का किया खुलासा
ईस्ट जोन की तरफ से दलीप ट्रॉफी में खेल रहे मुकेश कुमार ने फाइनल मैच के तीसरे दिन के खेल में साउथ जोन के अहम खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल के विकेट को हासिल करने की प्लानिंग का भी खुलासा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि देवदत्त के खिलाफ हमारी प्लानिंग विकेट को निशाना बनाकर गेंदबाजी करने की थी। वह श्रीलंका में लगातार दो शतक लगाकर आ रहे हैं और ऐसी पिच पर बल्लेबाजों को जरा भी जगह देने पर रन आसानी से मिलते हैं। मैंने पिच को ध्यान में रखते हुए अपनी गेंदबाजी की लेंथ में जरूर कुछ बदलाव किए। बता दें कि ईस्ट जोन को फाइनल तक पहुंचाने में मुकेश कुमार ने अपनी गेंदबाजी से अहम भूमिका अदा की है, जिसमें उन्होंने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में कुल 7 विकेट हासिल किए थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

20 साल पुरानी है कंपाउंडर और मुन्ना भैया की दोस्ती, कॉलेज में दिव्येंदु थे सीनियर, खूब करते थे अभिषेक की खिंचाई

दिव्येंदु और अभिषेक बनर्जी की दोस्ती 2003 में किरोड़ीमल कॉलेज के थिएटर ग्रुप से शुरू हुई थी। 23 साल...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img