Thursday, October 15, 2026

अब अमेरिका में भी बंटने लगी ‘चुनावी रेवड़ी’, ट्रंप ने जनता के लिए किया 5 हजार डॉलर का खास ऐलान

Must Read

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर रिपब्लिकन पार्टी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव और सीनेट दोनों में जीतती है तो हर व्यस्क नागरिक को 5 हजार डॉलर मिलेंगे। उन्होंने इसे ‘ट्रंप डिविडेंड’ नाम दिया है।
ईरान से जंग के बीच अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन (मध्यावधि चुनाव) होने जा रहे हैं। इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को जीत हासिल करवाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने ऐलान किया है कि मिडटर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन पार्टी को जिताने पर हर अमेरिकी वयस्क को पांच हजार डॉलर मिलेंगे। यानी भारतीय करेंसी की बात करें तो करीब 5 लाख रुपये हर अमेरिकी व्यस्क नागरिक को दिए जाएंगे। ट्रंप ने इसे ‘ट्रंप डिविडेंड’ नाम दिया है।
ट्रंप ने क्या ऐलान किया?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगर 2026 में रिपब्लिकन पार्टी सीनेट और हाउस पर अपना कब्जा बनाए रखती है, तो वे हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5000 डॉलर का डिविडेंड देंगे। ट्रंप ने कहा कि ये रकम अमेरिका की ‘आर्थिक ताकत और सफलता’ की वजह से दी जाएगी। ट्रंप ने डैलस में RNC मिडटर्म कन्वेंशन में एक सभा को संबोधित करते हुए ये बात कही है।

ट्रंप ने कहा- “मैं आपसे वादा करता हूं अगर रिपब्लिकन पार्टी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और US सीनेट दोनों में जीत हासिल करती है तो हमारी जबरदस्त आर्थिक ताकत और सफलता के कारण, मैं अमेरिका के हर नागरिक को 5000 डॉलर दूंगा। अगर रिपब्लिकन जीतते हैं तो आप हमारे साथ जीतेंगे और आपको 5000 डॉलर मिलेंगे।
चुनाव के बाद युद्ध खत्म हो जाएगा- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध की वजह से तेल के दाम नीचे आने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में गिरावट अमेरिकी मिड टर्म इलेक्शन के बाद ही कम होंगे। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि ईरान चाहता है कि अमेरिका में कमजोर लोगों का ग्रुप आ जाए और उन्हें (ईरान) को अकेला छोड़ दिया जाए और उन्हें अपने परमाणु हथियार रखने दिए जाएं। ट्रंप ने ये भी दावा किया है कि चुनाव के कुछ ही दिन बाद युद्ध खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा- “मुझे लगता है कि चुनाव के तुरंत बाद युद्ध खत्म हो जाएगा, क्योंकि ईरान अब ज्यादा देर तक नहीं टिक सकता।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

10 अक्टूबर को CJP Protest की अनुमति क्यों नहीं दी? दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने SC को बताया, जानें क्या कहा

दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी को 10 अक्टूबर को पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति क्यों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img