Monday, August 17, 2026

आजादी के जश्न में जमकर हुई ऑनलाइन शॉपिंग! ई-कॉमर्स सेक्टर ने दर्ज की 31% की रिकॉर्ड ग्रोथ

Must Read

भारत में इस बार Independence Day Sale के दौरान देश के ई-कॉमर्स सेक्टर में ऑर्डर की संख्या में सालाना आधार पर 31% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, कुल बिक्री यानी GMV में भी करीब 30% का उछाल आया है।
देश में आजादी के जश्न का असर इस बार सिर्फ बाजारों और दुकानों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ऑनलाइन शॉपिंग में भी जमकर देखने को मिला। Independence Day Sale 2026 के दौरान लोगों ने कपड़ों से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स और हेल्थ से जुड़े सामान तक खूब खरीदारी की। ई-कॉमर्स कंपनियों के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान ऑर्डर की संख्या में सालाना आधार पर 31 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बिक्री की कुल रकम भी 30% बढ़ी
ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए यह सेल काफी शानदार रही। ई-कॉमर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म यूनिकॉमर्स के आंकड़ों के अनुसार, 6 अगस्त से 14 अगस्त 2026 के बीच उसके यूनिवेयर प्लेटफॉर्म पर प्रोसेस किए गए ऑर्डर्स में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 31 फीसदी की वृद्धि हुई। सिर्फ ऑर्डर की संख्या ही नहीं बढ़ी, बल्कि इन ऑर्डर्स से होने वाली कुल बिक्री यानी ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) में भी करीब 30 फीसदी का इजाफा हुआ। इससे पता चलता है कि Independence Day Sale के दौरान ग्राहकों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जमकर पैसा खर्च किया।

कपड़ों और फैशन की सबसे ज्यादा डिमांड
रिपोर्ट के मुताबिक, फैशन और एक्सेसरीज कैटेगरी ने कुल ऑर्डर वॉल्यूम में सबसे बड़ी हिस्सेदारी हासिल की। इस सेगमेंट में कपड़े ग्राहकों की पहली पसंद रहे। इसके बाद ब्यूटी, वेलनेस और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स का नंबर रहा। इस कैटेगरी में स्किनकेयर और हाइजीन से जुड़े सामान की मांग काफी मजबूत रही। इससे साफ है कि ऑनलाइन खरीदारी अब सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक्स या बड़े प्रोडक्ट्स तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों का सामान भी बड़ी संख्या में ऑनलाइन खरीदा जा रहा है।

FMCG की ग्रोथ ने सबको चौंकाया
रिपोर्ट में सबसे खास बात FMCG सेक्टर की तेजी रही। भले ही फैशन ऑर्डर वॉल्यूम के मामले में सबसे आगे रहा, लेकिन सबसे तेज बढ़ने वाली कैटेगरी FMCG रही। FMCG सेगमेंट में सालाना आधार पर करीब 100 फीसदी की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई। यानी पिछले साल की तुलना में इस कैटेगरी के ऑर्डर लगभग दोगुने हो गए। खासतौर पर हेल्दी फूड प्रोडक्ट्स लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुए।

ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ता क्रेज
यूनिकॉमर्स भारत समेत दक्षिण-पूर्व एशिया और मिडिल ईस्ट में 7,500 से ज्यादा क्लाइंट्स को सेवाएं देता है। इसके ग्राहकों में फैबइंडिया, लेंसकार्ट, टाइमैक्स, मामाअर्थ और बोट जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

बीमारी ने छीनी ताकत, पर टूटी नहीं हिम्मत, 2.5 किलो मसल वेट घटने के बाद छलका पुलकित सम्राट का दर्द

बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट मलेरिया की चपेट में आ गए हैं, जिससे उनका बॉडी मसल मास और शारीरिक ताकत...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img