Monday, August 24, 2026

IPO में कमाई का मौका! इस हफ्ते खुल रहे 12 नए इश्यू, ₹3700 करोड़ से ज्यादा जुटाने की तैयारी

Must Read

अगर आप IPO में निवेश करने का मौका तलाश रहे हैं, तो यह हफ्ता काफी व्यस्त रहने वाला है। 24 अगस्त से शुरू हुए इस सप्ताह में 12 कंपनियां अपना IPO लेकर बाजार में उतर रही हैं। इन इश्यू के जरिए कंपनियां कुल मिलाकर करीब ₹3,742 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं।
अगर आप शेयर बाजार में IPO के जरिए निवेश करने का मौका तलाश रहे हैं, तो यह हफ्ता काफी खास रहने वाला है। आज से शुरू हुए इस सप्ताह में कुल 12 IPO बाजार में दस्तक दे रहे हैं। इन इश्यू के जरिए कंपनियां करीब ₹3,742 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं। खास बात यह है कि इनमें मेनबोर्ड के साथ-साथ SME सेगमेंट की कंपनियां भी शामिल हैं। इसके अलावा इस सप्ताह 9 नई कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट होने वाले हैं।

पहले दिन खुले 5 IPO
आज यानी 24 अगस्त को ही 5 कंपनियों के IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुले। मेनबोर्ड सेगमेंट में सिम्बायोटेक फार्मालैब, हाई-टेक इंजीनियर्स और स्काईवेज एयर सर्विसेज शामिल हैं। सिम्बायोटेक फार्मालैब करीब ₹1,757 करोड़ जुटा रही है। इसका प्राइस बैंड ₹938 से ₹988 प्रति शेयर है। इसमें ₹150 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹1,607 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है। वहीं, हाई-टेक इंजीनियर्स का IPO करीब ₹135.7 करोड़ का है। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹50 से ₹53 तय किया है। स्काईवेज एयर सर्विसेज करीब ₹582.8 करोड़ जुटाने के लिए IPO लेकर आई है। इसका प्राइस बैंड ₹131 से ₹138 प्रति शेयर है।SME सेगमेंट में मधुर निट क्राफ्ट्स ₹53.3 करोड़ और ABH हेल्थकेयर ₹35 करोड़ जुटाने के लिए IPO लेकर आई हैं।

25 अगस्त को भी खुलेगा नया IPO
25 अगस्त को अन्नू प्रोजेक्ट्स और सुमैक्स इंजीनियरिंग के IPO खुलेंगे। अन्नू प्रोजेक्ट्स का इश्यू करीब ₹175 करोड़ का है और इसका प्राइस बैंड ₹94 से ₹99 प्रति शेयर है। ऑटो एंसिलरी कंपनी सुमैक्स इंजीनियरिंग करीब ₹53.4 करोड़ जुटाएगी। इसके शेयर का प्राइस बैंड ₹95 से ₹101 रखा गया है।

27 और 28 अगस्त को आएंगे बड़े इश्यू
27 अगस्त को लुमिनो इंडस्ट्रीज का ₹700 करोड़ का IPO खुलेगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹78 से ₹82 तय किया है। इसी दिन SME सेगमेंट में क्विक फॉरेंसिक सॉल्यूशंस का करीब ₹51 करोड़ का इश्यू भी खुलेगा। 28 अगस्त को प्रायोरिटी ज्वेल्स का करीब ₹91.5 करोड़ का IPO खुलेगा। इसके अलावा कम्प्लीट स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट इंडिया ₹75 करोड़ और पलक टेक्नोलॉजीज ₹33 करोड़ जुटाने के लिए SME IPO लॉन्च करेंगी।

9 कंपनियों की होगी शेयर बाजार में एंट्री
नए IPO के साथ इस सप्ताह 9 कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग भी होगी। ललिता ज्वैलरी मार्ट और होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स 24 अगस्त को बाजार में लिस्ट हुए, जबकि फैसिनेट टेक्सटाइल्स ने एनएसई इमर्ज पर डेब्यू किया। इसके बाद सनशाइन पिक्चर्स और शंकेश ज्वैलर्स 25 अगस्त, गाजा कैपिटल 26 अगस्त और टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) 28 अगस्त को लिस्ट होंगे। एसएमई खंड में धनवेल हाईब्रिड सीड्स और मॉपशॉप डिस्ट्रीब्यूशन के शेयर भी 26 अगस्त को बाजार में उतरेंगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

यशस्वी जायसवाल को सुनाई आईसीसी ने कड़ी सजा, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी लपेटे में आया

यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पहले दिन आमने सामने आ गए थे। ये...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img