Thursday, October 15, 2026

उड़ान भरने से ठीक पहले ‘बीमार’ हो गया पायलट, साढ़े तीन घंटे लेट हुई वाराणसी-मुंबई की फ्लाइट

Must Read

वाराणसी से मुंबई के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले एक विमान का पायलट बीमार पड़ गया। इसके बाद इसका वैकल्पिक इंतजाम करना पड़ा। हालांकि इस वजह से साढ़े तीन घंटे की देरी से विमान उड़ान भरा। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
वाराणसी से मुंबई जाने वाली एक फ्लाइट को साढ़े तीन घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक विमान के पायलट ने अचानक बीमार होने की सूचना दी, जिसके बाद एयरलाइन को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े। एयरलाइन ने बताया कि पायलट ने अचानक बीमार होने की सूचना दी, जिसके बाद अहमदाबाद से दूसरा पायरल बुलाना पड़ा। इस वजह से विमान को उड़ान भरने में साढ़े तीन घंटे की देरी हुई। सूचना के मुताबिक इस दौरान कुछ यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया। हालांकि वैकल्पिक इंतजाम किए जाने के बाद विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी।

साढ़े तीन घंटे की हुई देरी
सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को वाराणसी से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक फ़्लाइट साढ़े तीन घंटे देरी से रवाना हुई। जानकारी के मुताबिक फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट ने अचानक ‘बीमार’ होने की सूचना दी, जिसके बाद एयरलाइन ने वैकल्पिक इंतजाम किए। बता दें कि फ्लाइट 6E-6544 को लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाराणसी से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, इसी दौरान यह घटना सामने आई। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अचानक दी बीमार होने की जानकारी
एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने बताया कि तकनीकी कारणों से फ़्लाइट साढ़े तीन घंटे देरी से रवाना हुई और बाद में मुंबई के लिए उड़ान भरी। उन्होंने एयरपोर्ट पर यात्रियों के हंगामा करने की खबरों का खंडन किया। हालांकि, एयरलाइन ने कहा कि देरी तब हुई जब फ्लाइट के लिए तय पायलट ने अचानक बीमार होने की सूचना दी। एयरलाइन के एक सूत्र ने फोन पर बताया, “इसके कारण हमें वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े और आनन-फानन में दूसरा पायलट बुलाना पड़ा, जिसने बाद में प्लेन उड़ाया।”

अहमदाबाद से बुलाना पड़ा दूसरा पायलट
एक अन्य सूत्र ने कहा, “बीमार पायलट की जगह लेने वाला पायलट अहमदाबाद से आया था क्योंकि वाराणसी हमारा बेस स्टेशन नहीं है। फ़्लाइट साढ़े तीन घंटे देरी से रवाना हुई।” सूत्र ने आगे कहा, “चूंकि वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े, इसलिए कुछ देरी हुई, लेकिन फिर यात्रियों को कारणों के बारे में बताया गया और उन्हें रिफ्रेशमेंट दिया गया।” वैकल्पिक इंतजाम होने के बाद प्लेन आखिरकार मुंबई के लिए रवाना हुआ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरदा में रास्ते के विवाद ने पकड़ा तूल, किसान ओमप्रकाश ने पटवारी-तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप

हरदा, मध्य प्रदेश।कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहा हरदा जिले की खिरकिया तहसील के ग्राम दामोदरपुरा में कृषि भूमि...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img