Home National पीएम मोदी ने GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर दी बधाई, देश के...

पीएम मोदी ने GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर दी बधाई, देश के लिए बताया गर्व का पल

0
2

ISRO ने शुक्रवार को GSLV-F17 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की। पीएम मोदी ने इसके लिए बधाई दी। उन्होंने इसे देश के लिए गर्व का पल बताया। पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के स्पेस सेक्टर की उत्कृष्टता, इनोवेशन और बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है।
ISRO के एडवांस्ड अर्थ ऑब्ज़र्वेशन स्पेसक्राफ्ट को शुक्रवार को GSLV-F17 रॉकेट के जरिए सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। ISRO ने बताया कि EOS-05 सैटेलाइट को स्पेसपोर्ट से उड़ान भरने के लगभग 18 मिनट बाद तय सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। इस मिशन से जुड़े एक सीनियर साइंटिस्ट ने सैटेलाइट को “eye in the sky” कहा है। यह सैटेलाइट रियल-टाइम तस्वीरें देगा और खेती व आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में देश की मदद करेगा। वहीं पीएम मोदी ने ISRO की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने इसे देश के लिए गर्व का पल बताया।

पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ISRO की एक और शानदार उपलब्धि और हमारे देश के लिए गर्व का पल। भारत के पहले इमेजिंग सैटेलाइट EOS-05 को जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में ले जाने वाले GSLV-F17 का सफल लॉन्च, भारत के स्पेस सेक्टर की उत्कृष्टता, इनोवेशन और बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है। ISRO और भारतीय इंडस्ट्री के बीच बढ़ती साझेदारी हमारे स्पेस प्रोग्राम को नई ताकत और विस्तार दे रही है, साथ ही पूरे स्पेस इकोसिस्टम में भारत की क्षमताओं को बढ़ा रही है।
‘इस फाइनेंशियल ईयर में ISRO की पहली कामयाबी’
बता दें कि ISRO प्रमुख वी. नारायणन ने कहा कि अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट (GSLV-F17/EOS-05) का लॉन्च इस फाइनेंशियल ईयर में ISRO की पहली कामयाबी है। उन्होंने आगे कहा, “कड़ी मेहनत का इनाम और ज़्यादा काम मिलना है।” इसी के तहत, ISRO की टीम इंडस्ट्रीज और दूसरे संगठनों के साथ मिलकर गगनयान के पहले बिना क्रू वाले मिशन पर काम कर रही है। इस कैलेंडर ईयर में गगनयान के पहले बिना क्रू वाले मिशन को लॉन्च करने के लिए “ज़ोर-शोर से और व्यवस्थित तरीके से” काम चल रहा है।

‘छह और लॉन्च का लक्ष्य’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप की तारीफ करते हुए इसरो प्रमुख नारायणन ने कहा कि इस फाइनेंशियल ईयर में छह और लॉन्च का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 भी शामिल है। बाद में, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ISRO प्रमुख ने कहा कि अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट की ऑपरेशनल लाइफ 9 साल है और उन्होंने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि यह एक “जासूसी सैटेलाइट” है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here