Sunday, September 20, 2026

नागिन 7 के लिए प्रियंका चाहर ने 12 घंटे की थी लगातार शूटिंग, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, बोलीं- 40 मिनट की नींद मिलती थी

Must Read

प्रियंका चाहर चौधरी ने बताया कि उन्होंने शुरू में ‘नागिन 7’ के लिए मना कर दिया था, लेकिन हां कहने के बाद उन्होंने शो के लिए 12 घंटे शूटिंग की। इस दौरन उन्हें 40 मिनट आराम करने को मिलता था।
टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने हाल ही में एकता कपूर की सुपरनैचुरल फैंटेसी सीरीज ‘नागिन 7’ में लीड रोल निभाकर लोगों का दिल जीता था। सीजन खत्म होने के बाद फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान अपने पॉपुलर व्लॉग के लिए प्रियंका के घर कब जाएंगी। आखिरकार यह इंतजार खत्म हो गया। फराह के लेटेस्ट व्लॉग में प्रियंका ने ‘नागिन 7’ साइन करने को लेकर अपनी शुरुआती हिचकिचाहट के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्होंने ‘बैटलग्राउंड’ और शो के बीच तालमेल बिठाते हुए 12 घंटे की लंबी शिफ्ट में काम किया।
बिग बॉस में प्रियंका चाहर को मिला था ‘नागिन 7’ का ऑफर
प्रियंका ने बताया कि उन्होंने शुरू में ‘नागिन’ के लिए मना कर दिया था। उन्होंने याद करते हुए कहा, ‘एकता मैम ने मुझे बिग बॉस हाउस के अंदर ही नागिन का ऑफर दिया था। बाद में उन्होंने मुझे बताया कि जब दिवाकर बनर्जी कंटेस्टेंट्स को चुन रहे थे तो उन्होंने खास तौर पर उनसे कहा था कि मुझे एलिमिनेट न करें, क्योंकि वह मुझे किसी और चीज के लिए रखना चाहती थीं। घर से निकलने से पहले उन्होंने सभी को गले लगाया, जब उन्होंने मुझे गले लगाया तो धीरे से कहा सुनो, मैं तुम्हें जल्द ही कॉल करूंगी। मुझे पता था कि वह नागिन के बारे में बात कर रही थीं।’ इसके अलावा उन्होंने अंकित गुप्ता संग अपनी बॉन्ड के बारे में भी बात की, जो अब खत्म हो चुकी है।

प्रियंका ने क्यों ठुकराया था नागिन 7 का ऑफर
इस दौरान उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने शुरू में नागिन के लिए मना कर दिया था। मैं ऐसा शो करना चाहती थी, जिसमें ज्यादा नैचुरल एक्टिंग हो। मैंने सीधे तौर पर मना नहीं किया, लेकिन मेरे मन में कुछ दुविधा जरूर थी। जब मुझे कॉल आया तब मैं US जाने वाली फ्लाइट में थी। मेरे पास वाई-फाई था इसलिए उन्होंने मुझसे बात की, लेकिन मैंने कहा कि मैंने अभी तक इस बारे में सोचा नहीं है। बाद में कास्टिंग करने वाले व्यक्ति ने मुझे बताया कि कॉल कटने के बाद मेरी पूरी टीम घबरा गई थी।’

36 घंटे लगातार काम करती रहीं प्रियंका चाहर
‘नागिन 7’ के साथ-साथ प्रियंका ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ में भी मेंटर के तौर पर काम करने का फैसला किया था। अपने बिजी शेड्यूल के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह ‘नागिन’ के लिए महीने में 26 दिन शूटिंग करती थीं और हर दिन 12 घंटे की शिफ्ट में काम करती थीं। उन्होंने कहा:

‘मैं साथ ही बैटलग्राउंड पर भी काम कर रही थी, इसलिए दोनों को मैनेज करना बहुत मुश्किल था, जब मैंने नागिन साइन किया तो मैं कुछ अलग करना चाहती थी। इसीलिए मैंने बैटलग्राउंड भी किया। ‘बैटलग्राउंड’ के लिए मैं रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक शूटिंग करती थी। मैं सुबह करीब 6 या 7 बजे घर पहुंचती, जल्दी से नहाती और सुबह 9 बजे तक नागिन के सेट पर पहुंच जाती। फिर मैं वहां रात 9 बजे तक शूटिंग करती। ऐसा लगता था जैसे लगातार 36 घंटे काम कर रही हूं। मैं 40 मिनट की झपकी लेकर काम चलाती थी, क्योंकि मैं दोपहर में सो नहीं पाती।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

दो लाख रुपये लेकर युवक के लापता होने का आरोप, मोबाइल बंद और कमरा भी खाली मिला

अल्मोड़ा उत्तराखंड से एक युवक के कथित तौर पर दो लाख रुपये लेकर अचानक लापता होने का मामला सामने...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img