Wednesday, November 18, 2026

आईसीसी वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा को नुकसान, टॉप 10 में भी जबरदस्त उठापटक

Must Read

आईसीसी की ओर से वनडे की नई रैंकिंग जारी की गई है। इसमें भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहले नंबर पर हैं। विराट कोहली तीसरे नंबर पर ही हैं, रोहित शर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ है।
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर बने हुए हैं। इस बीच पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को नुकसान हुआ है। वे अब एक पायदान नीचे आ गए हैं। इस बीच टॉप 10 में जबरदस्त उठापटक देखने के लिए मिल रही है। आने वाले दिनों में और भी वनडे मुकाबले होने हैं, इसके बाद फिर से बदलाव होंगे।
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल पहले नंबर पर काबिज
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले आईसीसी की ओर से वनडे की नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में वनडे सीरीज खेली गई थी, इसके समाप्त होने के बाद ये रैंकिंग जारी हुई है। उस सीरीज के आखिरी दो मैच कप्तान शुभमन गिल ने मिस किए थे, इसके बाद भी उनका पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा बना हुआ है। उनकी रेटिंग 806 की चल रही है। इस बीच न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 778 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।

विराट कोहली तीसरे नंबर पर बरकरार, इब्राहिम जादरान को फायदा
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अभी भी नंबर तीन पर हैं। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वे केवल एक ही अर्धशतकीय पारी खेल पाए थे, इसके बाद उनकी रेटिंग 757 की है। अब अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान एक स्थान के फायदे के साथ नंबर चार पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग 752 की है।

रोहित शर्मा को एक स्थान का नुकसान, न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों में डक पर आउट
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ है। उनका भी बल्ला वनडे सीरीज के दौरान नहीं चला था, दो बार तो वे बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए थे। उनकी रेटिंग अब 732 की हो गई है। वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप भी एक स्थान के फायदे के साथ नंबर 6 पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के बेन डकेट 699 की रेटिंग के साथ और एक स्थान के नुकसान से नंबर 7 पर चले गए हैं।

बाबर आजम, जो रूट और कुसल मेंडिस को भी फायदा
पाकिस्तान के बाबर आजम को इस बार एक स्थान का फायदा मिला है। इंग्लैंड के जो रूट को भी दो स्थानों की छलांग मिली है। श्रीलंका के कुसल मेंडिस को भी दो स्थानों का फायदा हुआ है, वे दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस बीच टॉम बैंटन को एक साथ 34 स्थानों का फायदा हुआ है, वे अब सीधे 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 628 की चल रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

आयुष्मान कार्ड से इलाज का भरोसा, फिर भी 25 हजार रुपये लेने का आरोप; ऑपरेशन में देरी के बीच राजा राजपूत की मौत, चैतन्य...

सागर (मध्य प्रदेश)। सड़क हादसे में घायल राजा राजपूत की मौत के बाद श्री चैतन्य महाप्रभु हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड,...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img