हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में जहां सोने के भाव में 0.70 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतें 0.13 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रही हैं।
सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में जहां सोने के भाव में 0.70 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतें 0.13 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रही हैं।
सोमवार को सोने ने तेजी के साथ शुरू किया था कारोबार
सोमवार को सुबह लगभग 11:22 बजे, MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 1120 रुपये (0.74 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 1,49,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 807 रुपये की तेजी के साथ 1,51,197 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते गुरुवार को 1,50,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,51,197 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई (आज का ओपनिंग प्राइस) से लेकर 1,48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। यानी, गुरुवार के बंद भाव की तुलना में आज सोने की कीमतें 1540 रुपये तक गिर चुकी हैं।
चांदी की कीमतों में मामूली तेजी
हालांकि, आज चांदी की कीमतों में मामूली तेजी देखी जा रही है। MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 301 रुपये (0.13 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 2,26,178 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 23 रुपये की मामूली तेजी के साथ 2,25,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते गुरुवार को 2,25,877 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,26,999 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,25,900 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। यानी, गुरुवार के बंद भाव की तुलना में आज चांदी का भाव 276 रुपये तक नीचे और 301 रुपये ऊपर जा चुका है।
एक्सपर्ट्स ने जताया था भारी उतार-चढ़ाव का अनुमान
बताते चलें कि कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स ने सोने और चांदी की कीमतों को लेकर कहा था कि इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में फिर से भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि अमेरिकी डॉलर में हलचल और अमेरिका-ईरान तनाव ने हालात को धुंधला कर दिया है। घरेलू मोर्चे पर, निवेशक बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मौद्रिक नीति फैसले पर नजर रखेंगे, जिसमें ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के सेवा पीएमआई आंकड़े, अमेरिकी व्यापार आंकड़े और उपभोक्ता धारणा के आंकड़े भी सर्राफा कीमतों को दिशा देंगे।



