Friday, September 4, 2026

श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमान ने पोल को सामने से ठोका, नवी मुंबई से पहुंची थी इंडिगो की फ्लाइट

Must Read

श्रीनगर एयरपोर्ट पर एक विमान पोल से टकरा गया। यह विमान नवी मुंबई से यात्रियों को लेकर श्रीनगर पहुंचा। पार्किंग प्रक्रिया के दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं।
श्रीनगर: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से सामने आ रही है। यहां यात्रियों को लेकर नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंचा विमान एक पोल से टकरा गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा एयरपोर्ट पर पार्किंग प्रक्रिया के दौरान हुआ। हादसे के समय विमान में यात्री भी सवार थे। हालांकि यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं घटना की वजह को लेकर अभी जांच की जा रही है। एयरपोर्ट पर अन्य विमानों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है।

VDGS पोल से टकराया विमान
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक बयान में कहा, “नवी मुंबई से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो की फ़्लाइट 6E 225 (VT-NOG) के साथ श्रीनगर एयरपोर्ट पर बे नंबर 06 पर पार्क होते समय एक घटना हुई। यह विमान सुबह करीब 9 बजकर 2 मिनट पर पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टकरा गया। फिलहाल सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यात्रियों और क्रू को मैनुअल सीढ़ियों का इस्तेमाल करके सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाला गया।”

हादसे की वजह की चल रही जांच
बयान में कहा गया, “घटना की वजह और हालात की जांच तय प्रक्रियाओं के अनुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही सही वजह का पता चलेगा और अभी इस स्टेज पर वजह के बारे में कोई नतीजा नहीं निकाला जा रहा है। इस बीच, एयरपोर्ट का कामकाज सामान्य है और फ़्लाइट का आना-जाना शेड्यूल के मुताबिक जारी है। श्रीनगर एयरपोर्ट सभी यात्रियों और स्टेकहोल्डर्स के लिए सुरक्षित और बेहतर कामकाज सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
गोवा में विमान के इंजन में खराबी
बता दें कि इससे पहले गोवा में भी इंडिगो के विमान में खराबी का मामला सामने आया था। हाल ही में गोवा के एक एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान में इंजन में उड़ान भरने के बाद खराबी आ गई। हवा में इंजन में खराबी के कारण ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित करनी पड़ी थी। जानकारी के मुताबिक विमान में 229 यात्री सवार थे। यह विमान गोवा से दिल्ली जा रहा था। इस बीच गोवा के एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद इंजन में अचानक खराबी आ गई। इसके बाद विमान को वापस गोवा लौटाना पड़ा। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

इतिहास रचने के बाद आया स्मृति मंधाना का बयान, कहा – मुझे तो पता ही नहीं था

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना के बल्ले से महिला टी20 एशिया कप 2026 में...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img