Saturday, November 28, 2026

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में वाहन गिरने से 7 लोगों की मौत, 5 घायल; PM मोदी और CM धामी ने जताया दुख

Must Read

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले मेंं एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रिखणीखाल इलाके में एक वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखणीखाल इलाके में एक वाहन से ड्राइवर का नियंत्रण खो जाने के कारण वह खाई में जा गिरा। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। यह हादसा रिखणीखाल के कलवाड़ी के पास तब हुआ, जब कार भांगलवाड़ गांव की ओर जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए गए और पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायलों की स्थिति के बारे में अभी और जानकारी आनी बाकी है।
सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया है और अधिकारियों को घायलों को एयरलिफ्ट करके बेहतर चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ‘X’ पर लिखा, “पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल, कलवाड़ी में एक भीषण सड़क हादसे की अत्यंत दुखद खबर मिली है।” उन्होंने कहा, “इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “मैंने जिला प्रशासन को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने, राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि घायलों को उचित इलाज मिले। मैंने यह भी निर्देश दिया है कि गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करके बेहतर चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया जाए।” CM धामी ने सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।
PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान
पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। एक्स पर एक पोस्ट में पीएमओ ने कहा, “उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की खबर से बहुत दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे
गुलार पुल के पास हादसे में आठ लोगों की हुई थी मौत
यह घटना उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुए एक दुखद बस हादसे के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है। हरिद्वार से चमोली/जोशीमठ/बद्रीनाथ की ओर जा रही एक यात्री बस सुबह-सुबह गुलार पुल के पास लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 25-26 लोग घायल हो गए थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत-अमेरिका के बीच FTA पर लगातार जारी है बातचीत, वाणिज्य सचिव बोले- दोनों देशों के लिए फायदेमंद होना चाहिए समझौता

राजेश अग्रवाल ने कहा कि अमेरिका को भारत का 90 अरब डॉलर से ज्यादा का वस्तु निर्यात होता है...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img