‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। राघव जुयाल की फिल्म देखने के बाद कई लोगों सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं।
किल’ और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से धमाका करने वाले राघव जुयाल ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब यह मशहूर कोरियोग्राफर और एक्टर अपनी पहली सोलो लीड फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ के साथ बड़ पर्दे पर आ चुके हैं। हालांकि, फिल्म के रीक्रिएटेड गाने ‘आंखों से तूने ये क्या कर दिया’ ने रिलीज से पहले ही काफी चर्चा बटोरी थी, लेकिन ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स से इस कॉमेडी फिल्म को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं।
‘भाई तेरा स्टार है’ सोशल मीडिया रिव्यू
राघव जुयाल और निहारिका एनएम की ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन शुरुआती रिव्यू देख इतना तो साफ है कि दर्शकों को कहानी कुछ खास नहीं लगी। फिल्म का प्रमोशन समय रैना के शो पर किया गया था, लेकिन इसका असर पहले दिन देखने को नहीं मिला। एक यूजर ने फिल्म देखने के बाद अपने रिव्यू में लिखा, ‘राघव जुयाल ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले और पहले से अंदाजा लगाई जा सकने वाली कहानी का असर फीका रह गया है।
एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट कर फिल्म को 5 में से 4 रेटिंग दी है और फिल्म की कास्ट की जमकर तारीफ की है। एक फास्ट कॉमेडी थ्रिलर जो क्राइम, गलतफहमियों और लगातार मची अफरातफरी को मिलाकर एक मजेदार अनुभव देती है।
ताहिर जासूस के पोस्ट किए गए वीडियो के अनुसार सिनमाघरों से फिल्म देखकर निकल रहे लोगों को ‘भाई तेरा स्टार है’ पसंद नहीं आई। कुछ ने राघव जुयाल की एक्टिंग को औसत बताया तो कुछ को कहानी पसंद नहीं आई।
भाई तेरा स्टार है की शानदार कास्ट
विवेक बी अग्रवाल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ में राघव जुयाल और निहारिका एनएम के अलावा संजय कपूर, बरखा सिंह, विकल्प मेहता, विवान भटेना, निकी वालिया, पार्वती ओमानकुट्टन, चंदन रॉय सान्याल, टीना देसाई, विनीत बीप कुमार, नासेर अल अजेह, देव अग्रवाल भी हैं। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज देखने को मिला था, लेकिन रिलीज के बाद लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई।



