Thursday, September 10, 2026

ब्रिटेन और इजरायल में क्यों ठन गई? नेतन्याहू की सरकार ने 11 अंग्रेज सांसदों पर लगाया बैन, यरूशलम में ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास भी बंद किया

Must Read

ब्रिटेन और इजरायल में विवाद काफी बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार, इजरायल की सरकार ने 11 अंग्रेजी सांसदों को इजरायल की यात्रा करने से बैन कर दिया है। इसके अलावा यरूशलम में ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास को भी बंद कर दिया गया है।
ब्रिटेन और इजरायल के बीच हाल के दिनों ेमं तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। गाजा में जारी जंग के दौरान आलोचनाओं से आगे बढ़कर अब बात सांसदों को बैन करने और व्यापार रोकने तक पहुंच गई है। हाल ही में ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक इलाके में कब्जे वाले इलाकों में मौजूद इजरायली बस्तियों के साथ व्यापार पर रोक लगाने का फैसला किया है। हालांकि, अब इजरायल ने भी ब्रिटेन के खिलाफ कई कड़े कदम उठा लिए हैं।

इजरायल ने की ब्रिटेन के खिलाफ कार्रवाई
इजरायल ने भी कड़ा जवाब देते हुए ब्रिटेन के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं। इजरायल ब्रिटेन के 11 सांसदों देश में आने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही मंगलवार को पूर्वी यरूशलम में मौजूद ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास को भी बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन के कुछ अन्य नागरिकों के भी इजरायल में एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

हमने जो किया, उस पर गर्व- ब्रिटेन के विदेश मंत्री
ब्रिटेन के विदेश मंत्री एड मिलिबैंड ने भी इस पूरे मुद्दे पर बयान जारी किया है। मिलिबैंड ने कहा है कि वह इजरायल द्वारा दिए गए प्रतिक्रिया से काफी निराश हैं। मिलिबैंड ने कहा- इजरायल की सरकार ने ऐलान किया है कि उस पर मुझे अफसोस है। हालांकि, हमने जो किया है, उस पर मुझे गर्व है और वह सही काम है।

ब्रिटेन के इस फैसले के बाद फ्रांस और कनाडा के नेताओं ने भी ऐलान किया है कि वे भी ऐसे ही कदम उठाएंगे, ताकि वेस्ट बैंक में बस्तियों के विस्तार और बढ़ती हिंसा के कारण आगे चलकर फलस्तीनी राज्य का गठन असंभव न हो जाए। बता दें कि इससे पहले UAE समेत 8 मुस्लिम देशों ने भी एक संयुक्त बयान जारी कर के इजरायल की निंदी की थी।

इजरायली विदेश मंत्री भड़के
दूसरी ओर इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ब्रिटेन पर बुरी तरह से भड़क उठे हैं। उन्होंने ब्रिटेन के फैसलों की निंदा की है और गाजा में सीजफायर पर नजर रखने वाले UN केंद्र से ब्रिटेन के प्रतिनिधियों को हटाने की बात कही है। इसके अलावा गिदोन सार ने कहा है कि वेस्ट बैंक में फलस्तीनी प्राधिरकण के सुरक्षाबलों को ब्रिटेन द्वारा दिए जा रहे ट्रेनिंग को भी बंद कर दिया जाएगा। विदेश मंत्री गिदोन सार ने कहा है कि जन लोगों के इजरायल में एंट्री पर रोक लगाए गई है वे वे “यहूदी-विरोधी और इजरायल-विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सालों से सड़क और जलनिकासी का इंतजार, स्कूल जाने वाले बच्चों की राह में कीचड़ और जलभराव; ग्रामीण बोले- विकास के रास्ते में निकास...

हाथरस। जिले के थाना सासनी क्षेत्र के ग्राम नगला सिंह में जलनिकासी और सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img