Friday, September 25, 2026

रोकने पर भी नहीं माना ड्राइवर, पानी में बह गई इको कार, 9 शव बरामद, गाड़ी में सवार थे 11 लोग

Must Read

राजगढ़ जिले में बीते 24 घंटे से जारी बारिश से हर कस्बा, शहर जल मग्न है। जिले के सारंगपुर ब्लॉक के पड़ाना में रविवार रात को निर्माणाधीन पुल से ईको कार बह गई। कार में कुल 11 लोग सवार थे।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बीती रात से जारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए। जिले के क‌ई कस्बे, शहर जल मग्न हो गए। जिले के सारंगपुर ब्लॉक के पड़ाना में रविवार रात को एक परिवार एक ईको कार में सवार होकर नए बायपास से होकर देवास जिले के सतवास से सारंगपुर के कड़लावद जा रहा था तभी बायपास पर बने पुल पर बारिश का पानी भर गया था। बाहर से आए चालक को पानी की गहराई और पुल की स्थिति का अंदाजा नहीं लगा। कार पानी में उतरते ही असंतुलित होकर बह गई। इस कार में सवार 11 लोगों में से दो किसी तरह बाहर निकल आए, जबकि 9 लोगों की मौत हो गई है।

ग्रामीणों ने रोका लेकिन नहीं रुका ड्राइवर
ग्रामीणों ने बताया कि बायपास के पुल पर पानी भरा हुआ था। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने ईको कार चालक को पुल की ओर जाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक नहीं माना और जोखिम उठाते हुए वाहन को आगे ले गया। इसके बाद पानी के तेज बहाव में ईको कार बह गई। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू टीम, पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है। लापता लोगों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

कार और लापता लोगों की तलाश जारी
घटना की सूचना लगने के बाद एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी सारंगपुर सहित पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने तलाश शुरू कर दी। क्रेन की मदद से पानी में कार और लापता लोगों की तलाश शुरू की गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।
इस हादसे के समय कार में कुल 11 लोग सवार थे। इनमें तीन पुरुष चार महिला और चार बच्चे शामिल थे।

हाल ही में बना पुल, फिर क्यों भरा पानी?
हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल नए बायपास और पुल के निर्माण को लेकर उठ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बायपास हाल ही में बनाया गया है। ऐसे में सवाल यह है कि बारिश के दौरान पुल पर इतना पानी कैसे भर गया कि सड़क और पुल का हिस्सा दिखाई देना मुश्किल हो गया। यदि पुल पर पानी भरने की आशंका थी तो वहां वाहन चालकों को रोकने या सावधान करने के लिए पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

स्टॉक मार्केट में फिर लौटी हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त के साथ खुला बाजार; अदाणी एंटरप्राइजेज समेत इन शेयरों में तेजी

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img