Wednesday, November 11, 2026

मध्य प्रदेश में गोरा बनने की चाहत जिंदगी न छीन ले! दावा-पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम कर रही किडनी खराब

Must Read

मध्य प्रदेश में गोरा बनने की चाहत में एक पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि इससे लोगों की किडनी फेल हो रही है।
भोपाल: शरीर को गोरा बनाने का दावा करने वाली सैकड़ों क्रीमें भारतीय बाजारों में मौजूद हैं। लेकिन मध्य प्रदेश में एक पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम धड़ल्ले से बिक रही है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि ये किडनी फेल होने का कारण बन रही है। इस क्रीम के साइड इफेक्ट्स की वजह से महाराष्ट्र में इसे बैन किया जा चुका है लेकिन मध्य प्रदेश में ये खूब बिक रही है।
इस क्रीम के इस्तेमाल से महाराष्ट्र में 18 से ज्यादा महिलाएं गंभीर रूप से बीमार हुईं तो राज्य सरकार और FDA ने इस पर तुरंत बैन लगाया था। लेकिन मध्य प्रदेश में इसे आसानी से पाया जा सकता है और इस्तेमाल किया जा सकता है। ये क्रीम मध्य प्रदेश में आसानी से, ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट और सोशल मीडिया पर उपलब्ध है।

380 रुपए में इंडिया टीवी को भी क्रीम मिल गई
इंडिया टीवी को 380 रुपए में दलाल के जरिए आसानी से ये गोरी करने वाली क्रीम मिल गई। मुस्लिम महिलाओं ने बताया कि ये क्रीम आसानी से भोपाल और प्रदेशभर में मिल रही है।

सूत्रों के मुताबिक FDA लैब टेस्ट रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि क्रीम में पारे की मात्रा सुरक्षित सीमा 1 PPM के मुकाबले 5700 PPM पाई गई। डॉक्टरों के मुताबिक, स्किन के जरिए शरीर में पहुंचने वाला यह घातक पारा किडनी फेलियर, त्वचा की गंभीर बीमारियों और नर्वस सिस्टम के स्थायी नुकसान का कारण बन रहा है।

भारत-पाकिस्तान व्यापार पर पूर्ण रोक होने के बाद भी स्थानीय बाजारों तक पाकिस्तान मेड क्रीम कैसे पहुंच रही है, ये सुरक्षा और कस्टम नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

इंडिया टीवी की खबर का असर, MP सरकार ने लिया संज्ञान
इंडिया टीवी पर ये खबर चलने के बाद एमपी सरकार ने इस मामले को संज्ञान में लिया और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए कि मामले की जांच और कार्रवाई करें।

मंत्री विश्वास सारंग का सामने आया बयान
मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि पता लगा है कि जिन लोगों ने इसे यूज किया, उन्हें साइड इफेक्ट हुए हैं। जानकारी मिली है कि कुछ ऐसा है जो किडनी पर असर डाल रहा है। महाराष्ट्र में इस पर कार्रवाई हुई है। हमने भी ये कहा है कि पहले तो इसकी जांच की जाए, कैसे आई, किसके थ्रू आई, यदि पाकिस्तान से है तो किसने सप्लाई की है, और उसके साथ यदि ये गड़बड़ है तो निश्चित रूप से इस पर पूरी तरह बैन किया जाए, बाजार से इसको पूरी तरह से जब्त किया जाए।

पुलिस कमिश्नर भोपाल को ये कहा गया है कि तुरंत इस पर जांच की जाए और भी जो संबंधित विभाग हैं वो इसकी जांच करेंगे। कहां है, कैसे है – दो-तीन एस्पेक्ट हैं। एक तो ये है कि यदि ये शारीरिक रूप से विपरीत असर कर रही है तो इसको तत्काल प्रभाव से रोका जाए, इसको जब्त किया जाए और इसकी जो सप्लाई चेन है, वो कहां से शुरू होती है, ये भी देखा जाएगा।

बता दें कि एक दावा ये भी किया जाता है कि फेयरनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर जायफल लगाएं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

चांदनी चौक में पानी के कारोबार पर वर्चस्व की जंग, युवक को जान से मारने की धमकी; दहशत में परिवार ने पुलिस से मांगी...

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक चांदनी चौक और जामा मस्जिद इलाके में पानी की सप्लाई के...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img