Wednesday, August 12, 2026

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ट्रेलर ने X पर मचाया तहलका, लौट रहा पूर्वांचल का भौकाल, गद्दी का खेल हुआ और भी खूनी

Must Read

मिर्जापुर: द मूवी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होते ही कालीन, गुड्डू और मुन्ना भैया की वापसी से फैंस बेहद उत्साहित हैं। 4 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म के एक्शन और स्केल की एक्स पर जमकर तारीफ हो रही है।
क्राइम और बदले की जिस आग ने ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाया था, अब वही खूनी ‘भौकाल’ बड़े पर्दे पर तबाही मचाने आ रहा है। लंबे इंतजार के बाद फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। दर्शकों का कहना है कि फिल्म का स्केल, दमदार एक्शन और वही पुराना मिर्जापुरी मिजाज एक बिल्कुल अलग ही लेवल पर नजर आ रहा है। पूर्वांचल की उस गद्दी की खूनी जंग में एक बार फिर कालीन भैया, गुड्डू पंडित और सबसे बड़ा सरप्राइज बने मुन्ना भैया की वापसी ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है।
फिल्म ने नजर आएंगे कई सितारे
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा के साथ जितेंद्र कुमार और रवि किशन की मौजूदगी ने इस सिनेमाई मुकाबले को और भी ज्यादा दिलचस्प बना दिया है। ट्रेलर देखकर फैंस पुरानी यादों और अपने पसंदीदा किरदारों के बीच की दुश्मनी को थिएटर में देखने के लिए बेताब हैं। जहां एक तरफ मुन्ना भैया की अचानक वापसी से हर कोई हैरान और खुश है, वहीं दूसरी तरफ ‘ए’ (A) सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद सेंसर बोर्ड की संभावित कैंची को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी और कुलभूषण खरबंदा जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी यह फिल्म बड़े पर्दे पर एक बार फिर गद्दी के असली दावेदार का फैसला करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

X पर लोगों की प्रतिक्रिया
एक एक्स यूजर ने लिखा, ‘ट्रेलर – जबरदस्त! उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर। बड़े पर्दे वाला अनुभव साफ दिखता है, फिर भी वह कच्चापन, तेजी और खास अंदाजजिसने Mirzapur सीरीज को आइकॉनिक बनाया, इसमें भी बरकरार है। इस लंबे प्रोमो में ज़बरदस्त, मजेदार और सीटियां बजवाने वाले कई पल हैं, इनमें से कई तो तुरंत वायरल हो सकते हैं। यह पूरी तरह से धमाकेदार एंटरटेनर लग रही है और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग कर सकती है। मेरे हिसाब से यह इस साल के सबसे बेहतरीन प्रोमो में से एक है… कालीन, मुन्ना और गुड्डू भैया की वापसी हो गई है और क्या जबरदस्त वापसी है… रवि किशन ने इस प्रोजेक्ट में और भी दम भर दिया है… प्रोड्यूसर्स: फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और एक्सेल एंटरटेनमेंट। सिनेमाघरों में – 4 सितंबर 2026।’
एक और एक्स यूजर ने लिखा, ‘क्या Awarapan2 के बाद बॉक्स-ऑफिस पर कोई और सरप्राइज देखने को मिलेगा। MirzapurTheMovie का ट्रेलर आ गया है और यह एक धमाकेदार एंटरटेनर लग रही है। अगर इसे अच्छी ओपनिंग मिलती है, तो हो सकता है कि कई डिजिटल कल्ट फिल्में बड़े पर्दे तक पहुंच जाएं। पूरी टीम को शुभकामनाएं
एक शख्स ने लिखा, ”मिर्जापुर द मूवी’ का ट्रेलर आ गया है, 4 सितंबर 2026 को रिलीज… मिर्जापुर के किंग, प्रिंस और लायंस की वापसी हो गई है… गद्दी के लिए लड़ाई और बड़ी, खूनी और जबरदस्त हो गई है…’

एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘तीन सीजन आए मिर्जापुर के… आधे से ज्यादा लोग थे जो निकल चुके थे… अभी ट्रेलर देखा तो लगा…फाइनली मिर्जापुर द मूवी में… बीना जी की गर्मी पर… बारिश होने वाली है…! मिर्जापुर द फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। Mirzapur : The Movie क्या सीरीज की तरह हिट जाएगी।’
एक रवि किशन फैन ने लिखा, ‘मिर्जापुर द मूवी का कल ट्रैलर रिलीज हो गया है…इस मूवी में रवि किशन जी की धमाकेदार एंट्री गई है..भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ‘बब्बन बबुआ’ के दमदार और खूंखार किरदार में नजर आने वाले हैं..फिल्म में इनका यह नया रूप गद्दी के खेल में एक नया भूचाल लाने वाला है..यह मूवी 4 सितंबर को रिलीज होगी..’
एक शख्स ने लिखा, ‘मिर्जापुर मूवी: ट्रेलर रिव्यू Mirzapur The Movie का ट्रेलर असल में प्राइम वीडियो सीरीज का ही एक ‘अपग्रेडेड रीकैप’ है। वही किरदार। वही गद्दी। वही टकराव। वही बेरहमी। वही बंदूकें। वही गालियां। वही रोमांस। बस बड़े पैमाने पर, बड़ा एक्शन और एक नया विलेन Ravi Kishan का बब्बन यादव, लेकिन नई कहानी कहां है?’

ट्रेलर से जुड़ी जानकारी
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का यह ट्रेलर दर्शकों को उसी जानी-पहचानी दुनिया में वापस ले जाता है, जहां गद्दी की भूख, खूनी इंतकाम, तगड़े डायलॉग्स और वर्चस्व की जंग हावी है। फिल्म में कालीन भैया के रूप में पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित के किरदार में अली फजल और मुन्ना भैया के रूप में दिव्येंदु शर्मा एक बार फिर अपने पुराने तेवरों के साथ टकराते दिखेंगे, जबकि कुछ नए दावेदार इस खेल को और उलझाने आ रहे हैं। पुनीत कृष्णा द्वारा लिखित और गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई है। एक्शन और भौकाल से भरपूर यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह, रील के जमाने का जिक्र किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को बड़ी सलाह देते हुए शॉर्ट कट से दूर रहने की सलाह दी है।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img