Wednesday, August 26, 2026

क्यों बंद हुआ था CID? दया ने सालों बाद बताया सच, बोले- शो के लिए लता मंगेशकर ने लड़ी थी लड़ाई

Must Read

टीवी इंडस्ट्री का क्लासिक शो ‘सीआईडी’ अब भी लाखों फैंस के दिलों में बसा है। जब इस शो को बंद किया गया, तब कई दर्शकों ने शिकायत की थी कि आखिर अचानक इस शो को क्यों बंद किया जा रहा है। अब दयानंद शेट्टी ने बताया है कि सालों पहले ये शो क्यों बंद कर दिया गया था।
यूं तो टीवी पर आए दिन नए शो की शुरुआत होती है, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो दर्शकों के दिलों में खास जगह बना पाते हैं। शिवाजी साटम, दिनेश फडनीस, आदित्य श्रीवास्तव और दयानंद शेट्टी स्टारर ‘सीआईडी’ उन चुनिंदा शोज में से एक है, जो जब तक चला दर्शकों से खूब प्यार मिला। सीआईडी की शुरुआत 1998 में हुई थी और 2018 तक इस शो ने दर्शकों का मनोरंजन किया। जैसे ही 2024 में ये पॉपुलर क्राइम ड्रामा टीवी पर लौटा, दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि, 8 साल पहले जब शो बंद हुआ था तो कई दर्शकों मायूस हो गए थे। दर्शकों ने इस शो के बंद होने की वजह भी पूछी। अब सालों बाद शो में दया की भूमिका निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने 2018 में शो के बंद होने के पीछे की वजह के बारे में बात की और बताया कि असल में ये शो क्यों बंद किया गया था।

क्यों बंद किया गया था सीआईडी?
दयानंद शेट्टी ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत के दौरान 2018 में सीआईडी के बंद होने की वजह पर बात की और साथ ही ये भी बताया कि दिवंगत मशहूर गायिका लता मंगेशकर को ये शो कितना पसंद था और कैसे उन्होंने शो बंद होने पर चैनल से लड़ाई लड़ी थी। दयानंद ने बताया कि सीआईडी के प्रोड्यूसर और एक्टर एक-दूसरे के साथ काफी सहजता के साथ रहते थे। एक्टर्स, शो के प्रोड्यूसर को इतना पसंद करते थे कि उनके बीच कभी कोई कॉन्ट्रैक्ट तक नहीं हुआ था। लेकिन, जब चानल ने प्रोड्यूसर बदलना चाहा तो एक्टर्स ने इसका विरोध किया और शो बंद हो गया।

क्या बोले दयानंद शेट्टी?
दयानंद शेट्टी ने शो बंद होने की घटना पर बात करते हुए कहा- ‘शो को अंदरूनी पॉलिटिक्स के चलते बंद किया गया था। समस्या 2016 में शुरू हुई थी। दरअसल, चैनल प्रोड्यूसर बदलना चाहता था, लेकिन एक्टर इसके लिए तैयार नहीं थे। हम चैनल को नहीं ‘फायरवर्क्स’ के एक्टर थे। 21 साल से हम साथ काम कर रहे थे और वो भी बिना किसी कॉन्ट्रैक्ट के। सब प्रोड्यूसर की बातों पर ही चल रहा था और फिर अचानक से चैनल ने प्रोड्यूसर बदलने का फैसला कर लिया, जो हमें बहुत बुरा लगा।’

लता मंगेशकर ने शो के लिए लड़ी थी लड़ाई
दयानंद ने आगे कहा- ‘जब शो बंद होने वाला था, तो लता जी ने शो के लिए लड़ाई लड़ी थी। वह शो की बहुत बड़ी फैन थीं और हमें बहुत पसंद करती थीं। हमारा हमेशा साथ देती थीं। जब उन्हें शो के बंद होने का पता चला तो उन्होंने हमारे लिए आवाज उठाई। उन्हें ये शो बहुत पसंद था। उन्होंने सोनी अमेरिका तक को फोन कर दिया और खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होने कहा- मैं ये शो देखती हूं और आप इसे बंद कर रहे हैं। आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? आपको परेशानी क्या है?’ बता दें, 2024 में शो दोबारा शुरू किया गया था, जिसमें कुछ महीने बाद पार्थ समथान ने भी एंट्री ली थी। हालांकि, 1 महीने में ही पार्थ ने शो को अलविदा कह दिया।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

जसप्रीत बुमराह का सिंहासन हाथ से निकला, 36 साल के खिलाड़ी ने पहली बार कर लिया कब्जा

जसप्रीत बुमराह अब आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर के गेंदबाज नहीं रह गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img