Thursday, November 12, 2026

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की कुर्सी बची! महाभियोग की कोशिश नाकाम, जानें कैसे

Must Read

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उनके खिलाफ महाभियोग की कोशिश नाकाम रही है। इसके पीछे की वजह भी सामने आई है।
वाशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा कम होता दिख रहा है। दरअसल पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग की कोशिश नाकाम रही है। हाउस रिपब्लिकन ने 211-204 के वोट से इस प्रस्ताव को एक समिति के पास भेजने का फैसला किया, जिससे महाभियोग के आठ बिंदुओं पर सीधे मतदान की प्रक्रिया रुक गई। ऐसे में फिलहाल ये माना जा रहा है कि पीट हेगसेथ की कुर्सी बच गई है।
अब आगे क्या होगा?
आरोपों को आगे विचार के लिए ज्यूडिशियल कमेटी के पास भेजने के पक्ष में मतदान किया गया है, ऐसे में ये नहीं कहा जा सकता कि महाभियोग पर आगे मतदान की संभावना पूरी तरह खत्म हो गई। फिलहाल के लिए हेगसेथ जरूर बच गए हैं क्योंकि न्यायिक समिति में इस प्रक्रिया में कितना समय लगेगा, इसको लेकर कुछ भी नहीं पता है।

हालांकि जनवरी में कांग्रेस का नियंत्रण संभालने के बाद डेमोक्रेट्स, हेगसेथ या दूसरे अधिकारियों के खिलाफ महाभियोग की कोशिशों को फिर आगे बढ़ा सकते हैं लेकिन तब भी हेगसेथ को हटाने की राह आसान नहीं होगी और उसकी वजह है सीनेट में भी दो-तिहाई बहुमत की जरूरत। इसके अलावा सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट हेगसेथ के साथ ये है कि उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में अगर वह पूरी तरह बच निकलते हैं तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

पीट हेगसेथ के खिलाफ क्यों थे लोग?
रिपब्लिकन प्रतिनिधि थॉमस मैसी ने हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग के आठ बिंदुओं वाला एक प्रस्ताव पेश किया था। उन्होंने अमेरिकी रक्षा मंत्री पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान और यमन के खिलाफ सैन्य हमलों को अधिकृत करके संविधान और ‘वॉर पावर्स एक्ट’ का उल्लंघन किया है। इस प्रस्ताव में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़े जाने के अभियान की देखरेख में हेगसेथ की कथित भूमिका का भी जिक्र किया गया था।

अभी क्या हुआ?
पार्टी के निराशाजनक मध्यावधि चुनाव परिणामों के बाद एकजुटता दिखाते हुए, हाउस रिपब्लिकन नेताओं और व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने मंगलवार रात रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग चलाने की कोशिश को रोक दिया। रिपब्लिकन प्रतिनिधि थॉमस मैसी की ओर से की गई इस विवादास्पद पहल को विफल करके, उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए एक प्रक्रियात्मक जीत सुनिश्चित की।

211-204 के करीबी अंतर वाले मतदान में, सांसदों ने महाभियोग प्रस्ताव को एक समिति के पास भेजने पर सहमति जताई। इस कदम से सदन में इस प्रस्ताव पर चर्चा होने या सीधे मतदान कराए जाने की संभावना खत्म हो गई। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, रिपब्लिकन नेताओं ने इस कदम का समर्थन किया और प्रस्ताव के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का क्या रुख रहा?
हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग की कोशिश के विफल होने के बाद, राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस नतीजे का जश्न मनाया और डेमोक्रेट्स के प्रयास को “पूरी तरह से नाकाम” करार दिया। वोटिंग के कुछ ही देर बाद ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपनी बात रखते हुए, ट्रंप ने हेगसेथ का समर्थन करने के लिए पार्टी की एकजुटता की तारीफ की। साथ ही, उन्होंने रिपब्लिकन प्रतिनिधि थॉमस मैसी पर तीखा हमला बोला, जिन्होंने पार्टी लाइन से हटकर महाभियोग का प्रस्ताव पेश किया था।

इससे पहले अमेरिका से खबर सामने आई थी कि मिडटर्म इलेक्शन के नतीजों पर ट्रंप ने सवाल उठाए थे और कहा था “क्या चुनाव निष्पक्ष था? सब मशीनों का खेल

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

चार साल तक कंपनी में काम करने के बाद भी डेढ़ महीने से वेतन नहीं मिला, छठ पूजा पर घर जाने की छुट्टी मांगने...

गुजरात। गुजरात की एक कंपनी में काम करने वाले बिहार के भागलपुर जिले के एक मजदूर ने कंपनी प्रबंधन...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img