Thursday, November 12, 2026

शिमला DC ऑफिस में पैसों से भरा बैग लेकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, वह रुपये उड़ाता रहा और लोग बटोरते रहे लोग

Must Read

शिमला में एक बंद पैसों से भरा बैग लेकर पेड़ पर चढ़ गया और ऊपर से रुपये गिराने लगा। पेड़ से पैसे गिरते देख बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और पैसे बीनने लगे।
शिमला: राजधानी शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसी उछलकूद मचाई कि देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहे एक व्यक्ति की जेब से बंदर 81,800 रुपये का पैकेट लेकर फरार हो गया और सीधे पेड़ पर जा चढ़ा। इसके बाद शुरू हुआ बंदर का अनोखा ‘नोटों वाला खेल’। पेड़ पर बैठकर बंदर पैकेट से नोट निकालता और नीचे फेंकता रहा। देखते ही देखते हजारों रुपये पेड़ के नीचे बिखर गए। अपनी मेहनत की कमाई को हवा में उड़ता देख व्यक्ति के होश उड़ गए।
पेड़ पर चढ़कर बंदर उड़ाने लगा रुपया

मौके पर मौजूद कर्मचारियों और लोगों ने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया। सभी ने मिलकर पेड़ के आसपास बिखरे नोट समेटने शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद ज्यादातर रकम बरामद कर ली गई, लेकिन व्यक्ति के मुताबिक करीब 1,500 रुपये का हिसाब नहीं मिल पाया। इतना ही नहीं, बंदर ने 500 रुपये के कुछ नोट फाड़कर भी नुकसान पहुंचाया। डीसी ऑफिस जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर में बंदरों की इस हरकत ने एक बार फिर लोगों की परेशानी सामने ला दी है। सवाल यह है कि आखिर कब तक शिमला में बंदरों का आतंक यूं ही लोगों की जेब पर भारी पड़ता रहेगा?।

बुलंदशहर में भी सामने आया था ऐसा मामला

इससे पहले मई 2026 में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक कोर्ट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंदर 2 लाख रुपये नकद से भरा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ गया था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यह घटना तब हुई जब एक व्यक्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का काम पूरा करने के लिए कोर्ट पहुंचा था। रुपयों से भरा बैग रवींद्र लोधी उर्फ ​​राजू के पास था, जिसे स्टाम्प पेपर खरीदने के लिए भेजा गया था। जब वह स्टाम्प वेंडर की ओर जा रहा था, तभी अचानक एक बंदर ने बैग झपट लिया और पास के ही एक नीम के पेड़ पर चढ़ गया। बाद में बंदर ने बैग फाड़ दिया और शायद खाने की तलाश में उसमें रखी चीजें बाहर फेंकने लगा।

पेड़ से 500 रुपये के नोट नीचे गिरने लगे, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। मौके पर तुरंत भीड़ जमा हो गई और लोग इधर-उधर बिखरे नोटों को इकट्ठा करने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और नकदी बरामद करने की कोशिश शुरू की। बाद में अधिकारियों ने मौके से 1.98 लाख रुपये बरामद किए और यह रकम उसके मालिक को लौटा दी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

चार साल तक कंपनी में काम करने के बाद भी डेढ़ महीने से वेतन नहीं मिला, छठ पूजा पर घर जाने की छुट्टी मांगने...

गुजरात। गुजरात की एक कंपनी में काम करने वाले बिहार के भागलपुर जिले के एक मजदूर ने कंपनी प्रबंधन...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img