Thursday, November 12, 2026

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा वनडे मुकाबला, नोट कीजिए बदली हुई टीम इंडिया

Must Read

भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा वनडे मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा। बाकी दो मैचों में भारतीय टीम का स्क्वाड हल्का सा बदला है। अब कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर संभालते हुए दिखाई देंगे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज जारी है। अब तक तीन मैच हो चुके हैं। पहले दो मैच टीम इंडिया ने शानदार तरीके से अपने नाम किए थे, हालांकि तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद कर दिया गया। अब भारत की 2-0 की लीड है। इस बीच चौथे वनडे की तैयारी हो रही है। चौथा मुकाबला कब खेला जाएगा और भारतीय समय अनुसार कितने बजे शुरू होगा, ये जान लीजिए। साथ ही बदली हुई टीम इंडिया का स्क्वाड भी आपको नोट कर लेना चाहिए।
श्रेयस अय्यर करेंगे बचे हुए दो वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी
टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे की तैयारी शुरू कर चुकी है। भारतीय टीम की कोशिश होगी अगला मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम किया जाए। हालांकि इसमें भारतीय टीम काफी बदली हुई सी नजर आएगी। शुभमन गिल टीम का साथ छोड़कर जा चुके हैं। वे अब टेस्ट मैच की तैयारी में जुटने जा रहे हैं, जो 19 नवंबर से शुरू होगा। इस बीच बचे हुए दो वनडे मैचों की कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर संभालते हुए नजर आएंगे। हालांकि विराट कोहली और रोहित शर्मा आने वाले दो मैचों में भी खेलते हुए दिखाई देंगे।

भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा वनडे मैच 13 नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगा
अगला मुकाबला 13 नवंबर यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार इस मुकाबले के शुरू होने का वक्त सुबह साढ़े सात बजे का होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा। करीब तीन बजे तक मैच खत्म हो जाएगा। इसके बाद सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 15 नवंबर को होगा। इसके बाद टेस्ट सीरीज का आगाज हो जाएगा। केवल कप्तान ही नहीं, अगले दो मैचों के लिए कुछ और टीम में बदलाव किए गए हैं। केएल राहुल भी अगले मुकाबले में नजर नहीं आएंगे। ऐसे में हो सकता है कि ईशान किशन को कीपिंग की जिम्मेदारी दी जाए। देखना होगा कि बाकी दो मैचों में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है, लेकिन उसे न्यूजीलैंड के पलटवार से भी सावधान और सतर्क रहना होगा।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

चार साल तक कंपनी में काम करने के बाद भी डेढ़ महीने से वेतन नहीं मिला, छठ पूजा पर घर जाने की छुट्टी मांगने...

गुजरात। गुजरात की एक कंपनी में काम करने वाले बिहार के भागलपुर जिले के एक मजदूर ने कंपनी प्रबंधन...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img