भारत और श्रीलंका ए के बीच आज एशिया कप राइजिंग स्टार्स का पहला सेमीफाइनल खेला जाना है। इस मैच को लाइव देखने का तरीका और मुकाबले की टाइमिंग अभी से जान लीजिए, ताकि मैच कहीं छूट ना जाए।
आज भारतीय ए टीम का एक अहम मुकाबला है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स में लीग फेज हो चुका है। अब सेमीफाइनल की बारी है। पहला सेमीफाइनल आज भारतीय टीम खेलती हुई नजर आएगी। भारत और श्रीलंका की ए टीमें आमने सामने आने वाली हैं। इस मैच को आप टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे, ये जान लीजिए। साथ ही मैच शुरू होने का वक्त भी नोट कर लीजिए, ताकि आपका मैच छूट ना जाए।
भारत ए बनाम श्रीलंका ए मुकाबला आज सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव एप पर देख पाएंगे लाइव
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आज भारत और श्रीलंका के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। मैच दोहा में होगा, जहां इससे पहले के भी मैच हुए हैं। मैच को लाइव देखने की बात करें तो इस टूर्नामेंट के मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। यानी अगर आप टीवी पर मैच को देखना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। साथ ही अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो सोनी लिव एप पर जाकर देख सकते हैं। टेबलेट और लैपटॉप पर भी आप सोनी लिव पर ही मुकाबला लाइव देख सकते हैं।
आज भारतीय समय अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका मैच
इसके बाद अगर इस मैच के शुरू होने के वक्त की बात की जाए तो भारतीय समय अनुसार मुकाबला दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी तीन बजे मैच का टॉस होगा। अगर पूरे 50 ओवर का मैच चला तो करीब 11 बजे तक चल सकता है। श्रीलंका की टीम भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए यहां तक पहुंची है, इसलिए भारतीय टीम को सावधान रहने की जरूरत है। दूसरे सेमीफाइनल में 27 नवंबर यानी शुक्रवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें आपस में भिड़ेंगी। इस मैचों में जो टीम जीतेगी, वो फाइनल में जाएगी और इसके बाद 29 नवंबर यानी रविवार को खिताब मैच खेला जाएगा। अभी तक तो भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, बाकी आज के मैच पर काफी कुछ निर्भर करेगा।
भारत की ए टीम का पूरा स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान, आयुष बडोनी, तनुश कोटियन, प्रिंस यादव, विप्रज निगम।
श्रीलंका की ए टीम का स्क्वाड: लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुश्का (विकेट कीपर), पवन रथनायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जनिथ लियानागे, वानुजा सहान, लाहिरू समरकून, रविन्दु फर्नांडो, दुलाज समुदिता, विजयकांथ व्यासकांथ, गरुका संकेथ, दुविन्दु रणतुंगा, शरुजन शनमुगनाथन, चमिका हीनातिगाला।



