Wednesday, September 23, 2026

नारकोटिक्स के खिलाफ निर्णायक जंग! अमित शाह ने दी 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन, जानें क्या-क्या कहा

Must Read

ड्रग के कारोबार के खिलाफ मोदी सरकार निर्णायक जंग लड़ रही है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 31 दिसंबर 2029 तक भारत से ड्रग्स के कारोबार को जड़ से खत्म करने में कामयाब होंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नारकोटिक्स के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान किया है। अमित शाह ने कहा कि सरकार “लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही” तय करके 2029 तक नार्कोटिक्स के खिलाफ पूरी जीत हासिल करने के लिए निर्णायक जंग लड़ेगी, क्योंकि ये भारत के लिए सबसे गंभीर खतरा बन गए हैं।
नशा-मुक्त भारत के लिए मिलकर करना होगा काम

एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के प्रमुखों के तीसरी नेशनल समिट का उद्घाटन करते हुए अमित शाह ने कहा कि जब तक राज्य सरकारों और केंद्र के सभी डिपार्टमेंट “2029 तक नशा-मुक्त भारत के बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम नहीं करते, तब तक हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं।”

कई ऐसी समस्याएं खत्म की जिन्हें दशकों से झेल रहा था भारत

अमित शाह ने आगे कहा, “पिछले 5 साल में हमने कश्मीर में आतंक, नॉर्थ-ईस्ट में उग्रवाद और नक्सलवाद जैसी कई चुनौतियों का कामयाबी से सामना किया है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के सहयोग से उन बड़ी समस्याओं को समाप्त किया है जिनका हमारा भारत दशकों से सामना कर रहा था।”

नार्कोटिक्स के विरुद्ध लड़ाई सबसे कठिन

नार्कोटिक्स के खिलाफ लड़ाई को “सभी लड़ाइयों में सबसे कठिन” बताते हुए अमित शाह ने कहा, “हम इस जंग को छोड़ नहीं सकते। 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने, युवाओं को भारत के डेवलमेंट से जोड़ने और आने वाली पीढ़ियों को बचाने के लिए हमारे पास एकमात्र ऑप्शन भारत को नशा-मुक्त बनाना है।” हालांकि, अमित शाह ने ये भी कहा कि PM मोदी की लीडरशिप में नशा-मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए कई कदम पहले ही उठाए जा चुके हैं।

जब्ती से नेटवर्क को तोड़ने की तरफ बढ़ना होगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, “अब हमें मीटिंग से मिशन की तरफ, रिपोर्टिंग से नतीजों की तरफ, जब्ती से नेटवर्क को ध्वस्त करने की तरफ और केस से सजा दिलाने की तरफ बढ़ना होगा।” उन्होंने आगे कहा कि पहली ANTF कॉन्फ्रेंस में एक संस्थागत व्यवस्था बनी और फिर उसे मजबूत किया गया। फिर दूसरी ANTF कॉन्फ्रेंस में हमने उस व्यवस्था को असल कार्रवाई में बदलने के लिए कैपेबिलिटी, एक्शन और अमल पर चर्चा की। आज, तीसरी ANTF कॉन्फ्रेंस इस रोडमैप को एक निर्णायक लड़ाई में बदल देगी।

31 दिसंबर, 2029 ड्रग के कारोबार को जड़ से खत्म करेंगे

अमित शाह ने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार हम लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही तय करके पूरी जीत की तरफ बढ़ेंगे। सरकारी बयान के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 31 दिसंबर, 2029 तक हम मिलकर भारत से ड्रग्स के कारोबार को जड़ से खत्म करने में सफल होंगे। इससे पहले, मुंबई में अमित शाह ने कहा था कि भारत के ज्ञान को खत्म करने की कोशिश हुई। ये बात उन्होंने एशियाटिक सोसाइटी में ‘गणेश ज्ञानार्थी’ विशेष पांडुलिपि प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में कही थी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

एक तरफ ट्रंप की चेतावनी, दूसरी तरफ 3 घंटे की बातचीत; ईरान-अमेरिका के बीच आखिर क्या चल रहा है?

ईरान और अमेरिका में जारी तनाव के बीच न्यूयॉर्क में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच करीब तीन घंटे...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img