Saturday, September 26, 2026

गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की अजय देवगन ने की सफाई, अमृता फडणवीस का दिया साथ, चलाया स्वच्छता अभियान

Must Read

गणपति विसर्जन के बाद अजय देवगन, अमृता फडणवीस और वॉलंटियर्स ने जुहू बीच की सफाई की। इस मुहिम को ‘क्रिएटिव पहल’ बताते हुए एक्टर ने सार्वजनिक जगहों की देखभाल की तुलना अपने घर को साफ-सुथरा रखने से की।
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी और ‘दिव्यज फाउंडेशन’ की फाउंडर अमृता फडणवीस के साथ मुंबई के जुहू बीच पर सफाई अभियान में शामिल हुए। एक्टर ने ‘दिव्यज फाउंडेशन’ के ‘सी शोर शाइन 2026’ कैंपेन में हिस्सा लिया। इसे मुंबई में गणपति विसर्जन के बाद का सबसे बड़ा बीच सफाई अभियान बताया जा रहा है, जिसका मकसद नागरिकों को साथ लाकर साफ-सुथरे समुद्र तट और एक जिम्मेदार भविष्य को बढ़ावा देना है।
अजय देवगन-अमृता फडणवीस संग की जुहू बीच की सफाई
इस इवेंट के वीडियो में एक्टर अजय देवगन गणपति विसर्जन के बाद बचे कचरे और चीजों को इकट्ठा करते और दूसरे वॉलंटियर्स के साथ उन्हें बैग में डालते हुए दिख रहे हैं। इवेंट में बोलते हुए अजय ने कहा, ‘जैसे हम सभी अपने घरों से प्यार करते हैं और उन्हें साफ रखते हैं, मुझे लगता है कि हम अपने देश, अपने शहर और अपने समुद्रों से भी प्यार करते हैं तो क्या आपको नहीं लगता कि यह हमारी जिम्मेदारी है
एक्टर ने नागरिकों से की अपील
अजय देवगन ने नागरिकों से अपने आस-पास की जगह को साफ रखने की व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेने की अपील की और कहा, ‘जब तक हम यह तय नहीं करते कि हमें अपने शहर और देश को साफ रखना है, तब तक कुछ नहीं बदलेगा।’ अजय ने लोगों को मिलकर छोटी-छोटी कोशिशें करने के लिए भी प्रोत्साहित किया और कहा, ‘अगर हर व्यक्ति थोड़ी सी भी कोशिश करें तो हम सब मिलकर बहुत आसानी से हर चीज को साफ रख सकते हैं।’ उन्होंने अपना संदेश यह कहते हुए खत्म किया, ‘हमारा भविष्य आप सभी पर निर्भर करता है।’

अजय देवगन ने सफाई अभियान पर की बात
यह पहल एक अहम समय पर शुरू की गई है, क्योंकि गणपति विसर्जन के बाद मुंबई के समुद्र तटों पर कचरा और प्रदूषण देखा जा रहा है। 2025 में अभिनेता अक्षय कुमार भी त्योहारों के बाद मुंबई के जुहू बीच पर सफाई अभियान में शामिल हुए थे।

अजय देवगन का वर्क फ्रंट
बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय अभी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें जयदीप अहलावत, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके बाद अजय देवगन के पास ‘चौहान’ और ‘गोलमाल 5’ भी हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

‘मृत यात्री के पास से ट्रेन टिकट न मिलने पर भी मुआवजे का दावा खारिज नहीं कर सकते’, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला पलटते हुए कहा है कि अगर मृत यात्री के पास से ट्रेन का...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img